नोएडा: लगातार बारिश के चलते डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डूब क्षेत्र में पानी भर जाने के चलते कई लोग बेघर हो गए हैं। सेक्टर-125 स्थित यमुना खादर में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। यहां पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर पानी में डूब गया है। जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी बेघर हो गई हैं। इलाके में पानी भर जाने के चलते लोग घर से जरूरी सामान लेकर बाहर निकल रहे हैं। अब इन लोगों के सामने रहने और खाने की समस्या पैदा हो गई है।

नोएडा: इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसका असर अब प्लेन इलाके में भी दिखने लगा है। लगातार बारिश से नोएडा (Noida Flood) में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से नोएडा सेक्टर 124, 125 और 135 में दस फीट से ज्यादा पानी भर गया है। इन सेक्टरों में पानी भरने के कारण सैकड़ों लोग फंस गए हैं। नोएडा पुलिस पिछले 3 दिनों से फंसे लोगों और मवेशियों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार की देर रात नोएडा पुलिस के आला अफसर रेस्क्यू करने में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह होते ही जिले के तीनों डीसीपी जल प्रभावित और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अब तक 2 हजार गौवंश और करीब 700 महिलाओं, पुरूषों और बच्चों को बाढ प्रभावित एरिया से रेस्क्यू किया जा चुका है।
पुलिस के आला अफसरों ने संभाली कमान
पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर स्वयं नजर रख रही हैं। तीनों जोन के डीसीपी और एडीसीपी को लगातार जल प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पीड़ितों की मदद करने का आदेश दिया है। पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस वालों को स्थिति पर नजर रखने का आदेश दिया है। जिसमें स्थानीय पुलिस बल, एसडीआरएफ की टीम और फायर सर्विस के अधिकारी व कर्मचारियों निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। गुरुवार को डीसीपी नोएडा हरीश चन्दर, एडीसीपी नोएडा और एसीपी-1 नोएडा ने सेक्टर-126, सेक्टर-127, ग्राम नंगला वाजिदपुर, ग्राम असगरपुर में भ्रमण किया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने जल प्रभावित ग्राम मकनपुर खादर, मकनपुर बांगर, लतीफपुर, अट्टा गुजरान, अट्टा फतेहपुर और नवरंगपुर गांव का निरीक्षण किया है। गांव के आसपास यमुना के खादर में झोपड़ी, आवास और ट्यूबवेल आदि में जो लोग रह रहे हैं, उन्हें निकाला गया है।
GREATER NOIDA: हिंडन और यमुना नदी में जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों की भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की टीम हिंडन व डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सजग किया गया और डूब क्षेत्र से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
DM ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपर जिलाधिकारी और राजस्व के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने डूब में प्रवास कर रहे लोगों का हालचाल जाना और सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे शरणालय में लोगों को पहुंचाने के निर्देश दिए।
लोगों के लिए अलर्ट जारी
इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने डूब क्षेत्र और हिंडन नदी के पास रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी यमुना नदी के डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराते रहे। कई जगह पानी आने पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला।
अस्थाई गौशाला भी बनाए गये
जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने इलाके का गहनता से निरीक्षण किया और नागरिकों को बाढ़ से बचाव के लिए जानकारी उपलब्ध कराई गई। सेक्टर-135 में बनाई गई अस्थाई गौशाला का भी निरीक्षण किया। जहां करीब एक हजार गायों को अभी रखा गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025