Greater Noida: यमुना प्राधिकरण के तीन बिल्डर ग्रुप हाउसिंग के खरीदारों को नवरात्रों में बड़ी सौगात दी जाएगी। जिसमें तीन ग्रुप हाउसिंग के 3608 खरीददारों को मालिकाना हक मिलेगा। इनके लिए यमुना प्राधिकरण के द्वारा नवरात्रों में सप्तमी यानी 9 अक्टूबर और नवमी यानी 11 अक्टूबर को कैंप लगाकर खरीदारों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। इनमें तीन ग्रुप हाउसिंग जिन में सुपरटेक अपकंट्री के 608 खरीददार, एटीएस के 1800 और ओरिस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के 1200 खरीददार शामिल होंगे जिनको रजिस्ट्री का लाभ मिलेगा।
1200 खरीददारों की होगी रजिस्ट्री
दरअसल, यमुना प्राधिकरण ने वर्ष 2010 में 100 एकड़ भूमि सुपरटेक अपकंट्री को आवंटित की थी फिलहाल यह अधूरी योजना नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में है। इसमें निर्माण पूरा हो चुके हिस्से में 608 खरीदारों की रजिस्ट्री होनी है। इसके अलावा सेक्टर 22 डी में एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड को भी 100 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया था। अमिताभ कांत समिति के तहत एटीएस ने पिछले महीने 25 फ़ीसदी प्राधिकरण के बकाए का भुगतान कर दिया है। यहां पर 1800 खरीददारों को मालिकाना हक मिलेगा। इसके साथ ही प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बिल्डर को खाली जमीन पर भी कब्जा मिलने की संभावना है। वहीं, 2011 में यमुना प्राधिकरण में 100 एकड़ जमीन ओरिस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को दी थी, जिसके 1200 खरीददारों की रजिस्ट्री की जाएगी।
3000 लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण में तीन बिल्डर परियोजनाओं को ऑक्यूपेशनल सर्टिफिकेट (ओसी) दिया है। जिनमें सुपरटेक अपकंट्री जहां पर 608 बायर्स के लिए ऑक्यूपेशनल सर्टिफिकेट जारी किया है। इसके बाद उनकी रजिस्ट्री की जाएगी और उनको मालिकाना हक मिलेगा। जिसके लिए नवरात्रों में ही इन खरीदारों को रजिस्ट्री करते हुए मालिकाना हक दिया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे एटीएस और ओरिस जिसमें से दोनों बिल्डर खरीदारों के लगभग 3000 खरीददारों को कैंप लगाकर रजिस्ट्री करते हुए मालिकाना हक दिया जाएगा।
9 और 11 अक्टूबर को लगेगा कैंप
इसी के चलते 9 अक्टूबर को सुपरटेक अपकंट्री में यमुना प्राधिकरण के द्वारा कैंप लगाया जाएगा। जिसमें यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे व मौके पर ही रजिस्ट्री कराते हुए सभी औपचारिकताए पूरी की जाएंगे। यहां पर 608 खरीदारों को उनके फ्लैट की रजिस्ट्री की जाएगी। वहीं, 11 अक्टूबर को सेक्टर 22 डी में एटीएस और ओरिस, जो दोनों आमने-सामने है, जिनके लिए एक स्थान पर कैंप लगाया जाएगा। जिसमे 3000 घर खरीदारों की रजिस्ट्री की जाएगी। इसके लिए घर खरीदार काफी लंबे समय से मांग कर रहे है। ग्रुप हाउसिंग की इन तीनों बिल्डर परियोजनाओं के खरीदारों की रजिस्ट्री करने के बाद यमुना प्राधिकरण में शत प्रतिशत खरीददारों को रजिस्ट्री करते हुए मालिकाना हक मिल जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025