Delhi: अमरोहा जिले के सहसपुर अलीनगर निवासी भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड देकर उन्हें सम्मानित किया। वर्ल्ड कप-2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शमी की मां हुईं भावुक
जिस वक्त मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया जा रहा था, उस वक्त उनकी मां अंजुम आरा भी मौके पर मौजूद थीं। इस गौरवान्वित पल के दौरान वो अपने बेटे को निहारती नजर आईं। मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मान
मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट अपने नाम किए थे। जिससे टीम इंडिया के इस मैच में शानदार जीत मिली थी। मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए। खेल मंत्रालय ने पहले ही शमी सहित 26 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड देने का ऐलान किया था। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025