Noida: नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है, जिसकी वजह से दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से चूक नहीं रहे हैं। बदमाशों ने अब दिनदहाड़े मोबाइल लूटकर फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वहीं, मोबाइल छीनते हुए लुटेरों का फुटेज पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो युवक एक जगह खड़े होकर बात मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे बदमाशों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दोनों युवकों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकले। पीड़ित युवक की सूचना पर थाना सेक्टर 39 पुलिस सीसीटीवी से पहचानकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल छिनौती की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सूरजपुर कस्बे की है। जहां दिनदहाड़े एक युवक से दिनदहाड़े मोबाइल छिनौती की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है युवक हाथ में मोबाइल लेकर सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान बाइक से आए बदमाश युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गये। मोबाइल छीनने की वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025