मोबाइल टावर्स से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Noida: पूरे दिल्ली-NCR में मोबालइट टॉवर्स से बैटरी चोरी करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों को सेक्टर-54 के पास से गिरफ्तार किया गया।

कैसे करते थे चोरी?

पुलिस ने बैटरी चोरी का खुलासा करते हुए एक कबाड़ी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की गई बैटरी और टावर से चुराए गये दूसरे कीमती सामान भी जब्त किये गये हैं। ये गैंग पूरे दिल्ली एनसीआर में टावर से चोरी की वारदात को अंजाम देता था। बताया जा रहा है पहले ये गैंग टावर की रेकी करता था। फिर वहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी की गई बैटरी को कबाड़ियों को बेच देता था।

By Super Admin | October 18, 2023 | 0 Comments