Noida News: 18 साल बाद जेल से रिहा हुआ पंढेर, हाईकोर्ट से जमानत के बाद रिहाई

Noida: नोएडा में हुए निठारी कांड को कौन नहीं जानता। यहां जो वारदात हुई थी, वो अमानवीय थी। इसी मामले में अभियुक्त मोनिंदर सिंह पंढेर को लुक्सर जेल से रिहा कर दिया गया है। पढ़ेर की रिहाई के बाद उसके घर में खुशी का माहौल है। सीबीआई की विशेष अदालत ने मोनिंदर सिंह पंढेर को मौत की सजा सुनाई थी। लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट से उसे बरी कर दिया गया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज उसे जेल से रिहा किया गया। जिसके बाद वो वकील के साथ अपने घर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।

By Super Admin | October 20, 2023 | 0 Comments