उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के चर्चित रोहित हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें आरोपी डॉ. फराहीम की क्लिनिक पर बुलडोजर चला है। जानकारी के मुताबिक, डॉ. फराहीम ने रोहित को चाकू मारकर हत्या करने वाले मुस्लिम युवकों को अपनी क्लिनिक में छुपाया था और उन्हें पीछे के दरवाजे से भगा दिया था। आरोपी युवक डॉ. फराहीम के भांजे हैं।
डॉ. फराहीम के क्लिनिक पर बुलडोजर एक्शन
मेरठ के स्थानीय प्रशासन ने डॉ. फराहीम की क्लिनिक के सामने अवैध तरीके से बने रैम्प और नाले पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन लिया है। उसे तोड़ दिया है। आपको बता दें, घटना के आरोपी जेल में हैं।
क्या हुई थी घटना?
रोहित की हत्या 4 अगस्त को मवाना थाने के किला स्टैंड पर हुई थी। रोहित अपनी चाय की दुकान पर बैठा था। 4 लड़के उससे पन्नी मांगने आए। जब उसने पन्नी नहीं है कहकर मना कर दिया तो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई थी।
राज्यमंत्री ने दी थी चेतावनी
स्थानीय भाजपा विधायक और राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने रोहित की दिनदहाड़े हत्या के मामले में काफी विरोध प्रदर्शन किया था। खुद रोहित के परिजनों से मिले। पुलिस के सामने हंगामा किया था। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुलडोजर चलवाने की चेतावनी दी थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025