Lucknow: यूपी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाला पर सख्ती बरती जाएगी। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने निर्देश दिए हैं कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जाए। इस दौरान दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। लगातार तीन बार चालान होने पर लाइसेंस निरस्त किया जाए और फिर भी न मानने वालों के वाहन का पंजीकरण निरस्त कराया जाए।
मुख्य सचिव ने मंडलायुक्तों और डीएम को दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने बुधवार को मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि ओवरस्पीडिंग, रांग साइड ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग और ड्रंकन ड्राइविंग सड़क दुघर्टनाओं के प्रमुख कारण होते हैं। इसमें कमी लाने के लिए जागरूता की जरूरत है। यह एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस पर सभी मंडलायुक्त व डीएम गंभीरता से काम करें। जिलों में उपलब्ध क्रिटिकल केयर फैसिलिटी का भी निरीक्षण किया जाए। ताकि सड़क दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को समय से उपचार मिल सके। आपदा मित्रों को सड़क दुर्घटनाओं मे घायल व्यक्ति को बचाने की भी ट्रेनिंग दी गई है। सड़क दुर्घटना होने पर उन्हें भी सूचित करने की व्यवस्था की जाए।
Greater Noida: उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को नोएडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक सेक्टरों और सेक्टर 28, 29, 32 तथा 33 का दौरा किया। यमुना प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 28 में विकसित किए जा रहे हैं देश के सबसे बड़े मेडिकल डिवाइस पार्क के अंतर्गत किए जा रहे हैं विकास एवं निर्माण कार्यों की भौतिक समीक्षा की।

मेडिकल डिवाइस पार्क का विकास देखकर हुए संतुष्ट
उल्लेखनीय है कि यह मेडिकल डिवाइस पार्क 350 एकड़ क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा विकसित किया जा रहा है। इस मेडिकल डिवाइस पार्क में भारत सरकार द्वारा भी पूरा सहयोग प्राधिकरण को दिया जा रहा है। मेडिकल डिवाइस पार्क के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा अभी तक 74 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इस क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सीएफसी फैसिलिटीज़ के बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिनमें थ्री डिजाइन, रैपिड प्रोटोटाइप एंड टेस्टिंग फसिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक असेंबली फेसिलिटी, ऐड्मिनिस्ट्रेटिव एंड ऑफिस ब्लॉक, एक्सपोर्ट एंड प्रमोशन इन्क्यूबेशन सेंटर, सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्किल डेवलपमेंट एंड इनक्यूबेशन सेंटर सहित कई अन्य विश्व स्तरीय फैसिलिटीज़ प्रदान की जायेंगी। मुख्य सचिव महोदय ने मेडिकल डिवाइस पार्क के विकास पर संतोष ज़ाहिर किया गया।

सूर्य ग्लोबल कंपनी का प्लांट देखा
मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ मुख्य सचिव को अधिकारियों ने अपैरल पार्क क्लस्टर, सेक्टर 32 वह सेक्टर 33 के क्लस्टर के निर्माण कार्यों उससे अवगत कराया गया। मुख्य सचिव महोदय द्वारा सेक्टर 32 में स्थापित सूर्य ग्लोबल कंपनी ये प्लांट का भ्रमण भी किया गया। प्लांट पर प्रिया गोल्ड ग्रुप के निदेशक शेखर अग्रवाल द्वारा मुख्य सचिव का स्वागत किया गया और प्लांट में किए जा रहे उत्पादों तथा मशीनरी के संबंध में जानकारी दी।
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में की समीक्षा बैठक
मुख्य सचिव ने साईट विजिट के बाद यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के कार्यालय में प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्रस्तुतीकरण में मास्टर प्लान 2041 के संबंध में जानकारी दी गयी। प्राधिकरण की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ज़ेवर को चोला रेलवे स्टेशन तक जोड़ने की योजना के संबंध में अवगत कराया। साथ ही प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति व प्राधिकरण द्वारा चलायी गयी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। साथ ही मथुरा में हेरिटेज सिटी व अलीगढ़ में लॉजिस्टिक पार्क योजनाओं हेतु किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया गया कि इंडस्ट्रियल सेक्टर में साथ साथ वर्कर्स के लिये आवास का भी प्रोविजन किया जाये।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
मुख्य सचिव महोदय के निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह सहित ज़िलाधिकारी मनीष वर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रुति, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विपिन जैन, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एके सिंह महा प्रबंधक प्रोजेक्ट, नंदकिशोर सुन्दरियाल स्टाफ ऑफिसर, राजेंद्र भाटी डीजीएम प्रोजेक्ट, मेहराम सिंह विशेष कार्याधिकारी सहित यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण तथा विकाशकर्ता एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025