Greater Noida: थाना रबूपुरा क्षेत्र में पंचायत के दौरान शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इस मारपीट में युवक घायल हुआ है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना रघुपुर क्षेत्र के करौली नगला गांव निवासी संजीव ने अपने दादा का मोबाइल फोन लेकर पेटीएम के माध्यम से 16 लाख रुपए निकाल लिए थे और खर्च कर दिया था।
इसी को लेकर करौली नगला गांव में शुक्रवार की सुबह पंचायत हो रही थी, तभी आपस में मारपीट होने लगी। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मौके पर पुलिस मौजूद है और गांव में शांति है।
Noida: सोसाइटियों में आए दिन कुत्ते को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। अब कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सेक्टर 40 का बताया जा रहा है।
रविवार रात की घटना
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 40 स्थित पार्क में रविवार की रात स्ट्रीट डॉग को एक महिला खाना खिला रही थी। वहीं, एक युवक और महिला ने ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विदा बढ़ गया तो हाथापाई भी हुई। इसका वीडियो पास में खड़े किसी व्यक्ति ने बना लिया और वायरल कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पार्क और अन्य जगह कुत्तों का खाना खिलाया जाता है। जिसके वजह से कुत्ते यहां मडंराते रहते हैं और लोगों में भय बना रहता है। इसी बात को लेकर झड़प हुई।
Noida: दिवाली पर नोएडा के एक गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के छिजारसी गांव में दिवाली की रात को जहां एक ओर लोग आतिशबाजी कर खुशियां मना रहे थे। वहीं, आपसी विवाद में दो पक्षों में देर रात जमकर मारपीट हुई। आपसी झगड़े में जमकर दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। मारपीट में बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से घायल हुई है। आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने महिला का सिर फोड़ दिया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दो छात्रों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना गौर सिटी सोसाइटी ट्रॉली बैग के लेनदेन को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्र एक दूसरे पर लात-घूसे से हमला कर रहे हैं। इस मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने पुलिस से की शिकायत की है। शिकायत पर रबूपुरा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Greater Noida West: नोएडा में कुत्तों को लेकर होने वाले विवाद थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन पॉश सोसाइटियों में कभी पालतू तो कभी आवारा को कुत्तों को लेकर विवाद और मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में कुत्ते को लेकर विवावाद में पति-पत्नी एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
सुपरटेक इको विलेज सोसाइटी का मामला
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी में पति-पत्नी अपने पालतू कुत्ते को बिना मास्क के घुमा रहे थे। यह देखकर सोसाइटी परिसर में खड़े एक व्यक्ति ने टोक दिया। उसने मास्क पहनाकर कुत्ते को घुमाने को कहा था। इससे नाराज पति-पत्नी भड़क गए और विवाद करने लगे। देखते-देखते ही कुत्ते के मालिक-मालकिन आपत्ति जताने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोसाइटी के लोग पहुंचकर मामला शांत कराया। वहीं, इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दी।
पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच
इसके बाद पीड़ित व्यक्ति के साथ सोसाइटी के लोग बिसरख कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। नोएडा सेंट्रल डीसीपी सुनिधि ने बताया कि पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच करने के बाद कार्रवाई करेगी।
Greater Noida: थाना बीटा 2 क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर में मोमोस खाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद छात्रों के दो गुटों में जमकर लड़ाई हुई। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने 2 छात्रों को गिरफ्तार है।
इंजीनियरिंग कॉलेज के थे छात्र
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात एक इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र मोमोज खरीद रहे थे। दुकानदार ने एक छात्र को मोमोज दिए तो दूसरे ने कहा कि उनसे पहले ऑर्डर दिया है। इस पर मोमोज पहले लेने को लेकर दोनों छात्रों में गाली-गलौज होने लगी। इस पर दोनों छात्रों ने अपने साथियों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे छात्रों के गुटों एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
दो छात्रों को पुलिस हिरासत में लिया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों गुट एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। आरोप है कि पथराव भी किया। बीटा-दो थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की है। अन्य छात्रों की तलाश जारी है।
Greater Noida: रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खाद के गढ्ढों पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कर रही है।
दबंंगों ने महिला को दी जान से मारने की भी धमकी
वायरल वीडियो गांव फलैदा का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक महिलाओं के साथ लाठी डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि गांव के एक व्यक्ति ने कुछ प्रसाशनिक लोगों से साठ-गांठ कर खाद के गढ्ढों पर अवैध कब्जा कर लिया है। जिसकी कई बार शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है। आरोप है शिकायत करने से नाराज दबंगो ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025