Greater Noida: कुख्यात बदमाश और शासन द्वारा चिन्हित माफिया सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम और ईकोटेक एक कोतवाली पुलिस ने सिंहराज भाटी के भतीजे बुधवार देर रात गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 25 हजार इनामी रवि राम के कब्जे से बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो और हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है। बता दें कि रवि इमलिया में अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाई थी ।
इमलियाका गांव में चलाई थी गोली
बता दें कि 17 जुलाई को इमलियाका गांव में सुनील नागर के घर पर शातिर बदमाश अनिल ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस हादसे में दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए थे. इसे लेकर थाना ईकोटेक 1 पर मामला दर्ज किया गया था. इसी के साथ अनिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपना वर्चस्व बनाने के लिए 18 अगस्त को सिरसा में फायरिंग और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने से वह घायल हो गया था. इस गोलीबारी में रवि राम भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025