Noida: नोएडा सेक्टर 39 में शुक्रवार को दिनदहाड़े एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरज भान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मन्नू और धीरज मान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
मान गैंग के दोनों सदस्य गिरफ्तार
गिरफ्तार दोनों आरोपी कपिल महान गैंग के सदस्य हैं। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई और कपिल ने जेल से बैठकर सूरजभान की हत्या कराई है। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज के भाई की गैंग से दुश्मनी के चलते हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक सूरज दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मां का भाई है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि प्रवेश मां पर कुछ समय पहले उनके दिल्ली के गांव में आपसी विवाद में दो लोगों की हत्या करने का आरोप लगा था। इसी हत्या का बदला लेने के लिए सूरज की हत्या की गई है।
पुलिस कर रही जांच
वहीं, नोएडा पुलिस मृतक सूरज मान के बैकग्राउंड की जांच कर रही है। जिस तरह से दिल्ली के गैंगस्टर के बीच तनातनी है, उसके बाद नोएडा पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि सूरज को कितनी गोलियां मारी गई है।
Noida: सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह नोएडा पुलिस और इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर बदमाश नवीन शर्मा पुलिस की गोली से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार बदमाश नवीन गोगी गैंग और कपिल मान गैंग के लिए शार्प शूटर अरेंज करता है।
पुलिस ने रोका तो बदमाश ने शुरू कर दी फायरिंग
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल के मुताबिक, थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा मंगलवार को सेक्टर 43 पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने को प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में 25 हजार ईनामी शूटर नवीन शर्मा के पैर में पुलिस की गोली लगने घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश नवीन विजय विहार फेस-2 दिल्ली का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, एक बाइक बरामद हुआ है।
कपिल मान गैंग का है मुख्य शूटर
गिरफ्तार बदमाश नवीन शर्मा सेक्टर 39 नोएडा पर 19 जनवरी को सेक्टर 104 में हुए एयर इंडिया क्रू मेम्बर की हत्या में वाछित अपराधी था। आरोपी कपिल मान गैंग का मुख्य शूटर है। आरोपी कपिल के साथ मिलकर दिल्ली में बिल्डर की हत्या को अंजाम दिया था। नवीन द्वारा सेक्टर 104 की घटना में कपिल को रैकी कर सूचना दी गयी थी और शूटर उपलब्ध कराये गये थे। अन्य कई गैंग का भी अभियुक्त सक्रिय सदस्य है। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025