Noida: पुलिस की तत्परता से आत्महत्या करने जा रही एक महिला की जान बच गई। पुलिस की इस कार्य प्रणाली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सेक्टर 39 थाना पुलिस ने सूचना मिली कि सड़क किनारे पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर रही है।तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस महिला को फंदा से लटकने से रोक लिया। इस दौरान सड़क पर भीड़ लग गई थी। पुलिस ने महिला को अपनी सुरक्षा में ले लिया और थाने ले आई।
सदरपुर चौकी इंचार्ज सोनवीर सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते महिला आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। जैसे ही सूचना मिली मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की कोशिश से ममता नाम की महिला की जान बच गई। ममता मूल रूप से नोएडा के सदरपुर गांव में रहती है। पारिवारिक कल के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
Noida: नोएडा की ऊंची इमारतों से कूदकर आत्महत्या करने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। अब संदिग्ध परिस्थितियों में टावर के 10 वें फ्लोर से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर 39 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 45 स्थित एनआरआई रेजीडेंसी के 10वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट से महिला उम्र 63 वर्षीय ने कूदकर आत्महत्या कर ली है. इसकी सूचना मृतका के पुत्र पुलिस को दी गयी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Noida: सेक्टर-63 क्षेत्र में लिव इन में रह रही महिला ने पार्टनर से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को जानकारी दी। सेक्टर-63 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप के मुताबिक, अलीगढ़ की सुमन देवी चोटपुर कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर नीरज नामक युवक के साथ लिव-इन में रहते थे। मकान मालिक ने रविवार रात को महिला के आत्महत्या करने की सूचना दी।
दोनों एक कंपनी में करते थे काम
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर सुमन फंदे पर लटकी हुई थीं। सुमन को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक ने बताया कि सुमन और नीरज एक कंपनी में कपड़ों की सिलाई करते थे। रविवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सुमन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कमरा लेते समय बताया था पति-पत्नी
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नीरज और सुमन ने किराए पर कमरा लेते समय खुद को पत्नी और पत्नी के रूप में पेश किया था। वहीं, घटना के बाद से नीरज फरार है। प्रभारी ने बताया कि सुमन की पहले शादी हो चुकी थी और उसकी एक बेटी भी है। पति की मौत के बाद सुमन लिव-इन में नीरज के साथ रह रही थीं। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Noida: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना परिसर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्टाफ क्वार्टर में लगाई फांसी
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-39 थाना परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर में महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला ने जिस क्वार्टर में आत्महत्या की है, वह बुलंदशहर में तैनात पुलिसकर्मी के नाम पर अलॉट है। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश की वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Noida: सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव किराए के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी लगते ही आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर गांव में किराए पर रहने वाली 23 साल की महिला ने शनिवार की सुबह ने पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। महिला अपने पति के साथ किराए के कमरे में रहती थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मौके पर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजन सोनभद्र के रहने वाले हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नोएडा के सेक्टर 119 में स्थित सोसाइटी गौर ग्रैंड्योर ( Gaur Grandeur) से एक बुजुर्ग महिला के आत्महत्या करने की खबर सामने आ आई है। आत्महत्या की खबर पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची है और मामले में आगे की कार्यवाही है।
कूदकर महिला ने की आत्महत्या
नोएडा सेक्टर 119 की गौर ग्रैंड्योर सोसाइटी में एक करीब 70 साल की बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली है। जिनकी पहचान चंदा श्रीवास्तव पत्नी स्व. विजय कुमार के तौर पर हुई है। महिला 13वीं मंजिल पर रहती थी। जहां से कूदकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 113 पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस आस-पड़ोस में पूछताछ और तमाम एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025