Noida: थाना दादरी क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली मारने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 6ः30 बजे बती पत्नी लेखी (50 ) निवासी आनंगपुर हरियाणा अपनी बहन राजकली पत्नी जयराम के घर डेरिन कोट थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर मिलने आई थी।
घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
इसी दौरान राजकली के प्रपोत्र प्रीत ने अपनी दादी की बहन बती को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए भांजा सतरपाल जिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। घायल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।
बहन के पोते ने मारी गोली
पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया जांच के दौरान पता चला कि प्रीत को शक था कि उसकी दादी की बहन बती उसके घर के लोगों पर टोटका करती है । इसी शक में प्रीत ने अपनी दादी की बहन बती को गोली मार कर घायल कर दिया। पुसलिस इस मामले में आवश्यक आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। महिला का शव झाड़ियों के पास मिला है। जानकारी के मुताबिक दानकोर थाना क्षेत्र के अट्टा गुजरान के पास सड़क किनारे रविवार को एक महिला का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
महिला की नहीं हो पाई पहचान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। फिलहाल महिला पहचान की नहीं हो सकी। पुलिस महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025