Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 21 से 24 सितंबर तक होने वाले मोटो जीपी इंटरनेशनल बाइक रेस इवेंट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ट्रैक पर पेंट, रंगाई पुताई का काम चल रहा है।
प्राधिकरण के जीएम ने रात में किया निरीक्षण
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह के निर्देशन में यमुना प्राधिकरण के जीएम ए.के. सिंह मंगलवार रात्रि में खुद कार्य तेजी से करवाते हुए नजार आए। किसी प्रकार की कोई चूक या कमी ना रह जाए इसी को लेकर रात्रि में भी काम जारी है। सड़कों पर चारों तरफ लाइटिंग सुंदर-सुंदर चल रही है जैसे कोई तिरंगा लहरा रहा हो।
सड़कों पर धूल-मिट्टी नहीं आएगी नजर
यमुना प्राधिकरण के जीएम ए.के. सिंह ने कहा कि यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह की मंशा अनुसार कार्य करवाया जा रहा है। बुधवार शाम तक सारा कार्य खत्म करवा दिया जाएगा। सड़कों पर कहीं भी धूल मिट्टी नजर नहीं आएगी। चारों ओर हरियाली ही हरियाली , दीवारों पर पेंटिंग दिखाई देगी। अब यहां का नजारा देखकर ऐसा लगेगा कि हम विदेश में घूम रहे हैं।
Greater Noida: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटोजीपी रेस 22 से 24 सितंबर तक होगा। रेस के मद्देनज़र इस बीच रोजाना दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे सात घंटे के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का आगरा से नोएडा मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान आगरा, मथुरा, अलीगढ़ से नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को जेवर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
1000 पुलिस कर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था
इसके चलते ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गोंका प्रयोग करना होगा। जेवर में डायवर्जन की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने व्यवस्था की है। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथी 500 मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। मोटोजीपी रस के दौरान निजी कार्यालय और स्कूल भी बंद रहेंगे।
41 देशों के लोग मोटोजीपी रेस देखने पहुंचेंगे
बता दें कि मोटोजीपी रेस में देश-विदेश के लोग पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन यहां एक लाख लोगों की आने की उम्मीद है। करीब 41 देश के लोग मोटोजीपी रेस देखने आएंगे। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रतिबंधित किया है। शुक्रवार को आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जबकि छोटे वाहन मालिकों से इस रास्ते से नहीं आने की अपील की है। जेवर से दोपहर दो बजे से लेकर रात नौ बजे तक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
वैकल्पिक रास्तों प्रयोग करने की अपील
आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में इससे पहले भी वाहनों को डायवर्ट करने के लिए वहां के पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया गया है। जिससे कि वाहन जेवर तक भी नहीं आएं और अन्य रास्तों का प्रयोग कर अपने गंतव्य को रवाना हो जाएं। जेवर से खुर्जा रोड, एनएच-24 आदि मार्गों पर वाहन भेजे जाएंगे।
आगरा से नोएडा आने वाली लाइन पर डायवर्जन
नोएडा ट्रैफिक डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा आने वाली लाइन पर डायवर्जन किया है। आगरा, मथुरा व अलीगढ़ पुलिस को भी व्यवस्था बनाने के लिए सूचना दे दी गई है। गौतमबुद्ध नगर में जेवर से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यह प्लान तीन दिन तक जारी रहेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025