Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने 22 से 24 सितंबर तक प्राधिकरण के सेक्टर 25 में स्थित बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित मोटो जीपी इंटरनेशनल रेस की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ प्राधिकरण क्षेत्र में किए जा रहे साफ सफाई, मरम्मत व विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों के साथ साइट पर जाकर की।
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के सभी संपर्क मार्गों का निरीक्षण
सर्वप्रथम प्राधिकरण के एंट्री प्वाइंट व नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से पहले सेंटर वर्ज पर हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट द्वारा किए जा रहे कार्यों का परीक्षण किया गया। इसके बड़ गलगोटिया यूनिवर्सिटी के समीप अंडर पास, सेक्टर 22डी अंडर पास, सेक्टर 22 ई कट, सेक्टर 18 और 20 का मुख्य मार्ग सेक्टर 17ए का मार्ग, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के सभी संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया ।

इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। प्राधिकरण के ज़ीरो पॉइंट से सेक्टर 20 तक के सभी सेंटर वर्ज की मरम्मत, रंगाई पुताई, तार फेंसिंग, फूलों के संबंध में डिप्टी डायरेक्टर आनंद मोहन सिंह को निर्देशित किया। साथ ही सेक्टर 20 तक आने वाले सभी अंडर पास में पेन्टिंग, रंगाई पुताई व ब्यूटिफिकेशन का कार्य 2 दिन में पूरा करने का निर्देश दिए।

सड़क किनारे लगाए जाएं पौधे
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह को इस क्षेत्र में पड़ने वाले सभी 20 मीटर, 30 मीटर, 45 मीटर व 100 मीटर के सभी मार्गों में साफ सफाई, सभी मार्गों का दुरस्तीकरण, पानी की निकासी व वाटर ब्लॉकिंग को दूर करने का निर्देश दिया।

सभी सड़कों पर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के लिए निर्देश
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था देख रहे विशेष कार्याधिकारी शमहराम सिंह, वरीष्ठ प्रबंधक बीपी सिंह, अर्शद व राजवीर सिंह को निर्देशित किया गया कि सभी संपर्क मार्गो व मुख्य मार्गों पर बिजली की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। यदि कहीं पर एलईडी या अन्य लाइट लगवाई जानें आवश्यक हो तो, उस काम को पूर्ण प्राथमिकता पर किया जाए। पूरे आयोजन के दौरान सभी मार्गों व संपर्क मार्गो, सर्विस रोड आदि पर बिजली की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है तथा इस आयोजन में प्राधिकरण के अधिकारियों किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता ना बरतें।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025