'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स' के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। इसी दौरान युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की। जिसमें वो ‘तौबा-तौबा’ गाने पर जीत के बाद रील बना रहे हैं। लेकिन इस रील में जो एक्शन पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने किया है, उसपर विवाद हो गया है, जिसके बाद दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाने को लेकर युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और गुरकीरत मान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
‘क्रिकेटर्स ने उडाया दिव्यांगों का मजाक’
नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल (NCPEDP) के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने नई दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने खिलाड़ियों के खिलाफ भारत के 10 करोड़ से अधिक दिव्यांग लोगों का अपमान करने और उनका मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए ये शिकायत की है। आपको बता दें, वीडियो के वायरल होने के बाद पैरा शटलर मानसी जोशी ने भी क्रिकेटरों की आलोचना की थी।

अरमान ने कहा है कि हरभजन सिंह एक जिम्मेदार सांसद होने के बावजूद ऐसा काम कर रहे हैं, जिसके चलते मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आगे कहा, "हरभजन सिंह सांसद हैं और उन्हें दिव्यांगों के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए, लेकिन वे किस तरह का वीडियो बना रहे हैं? भारत में दिव्यांगों के बारे में जागरूकता की बहुत कमी है। आप झूठ फैला रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इसीलिए मैंने शिकायत दर्ज कराई है।"
अरमान अली ने अपनी शिकायत में कहा, 'ये वीडियो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का खुला उल्लंघन है, जो प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। यह दिव्यांगों के अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 92 का भी उल्लंघन करता है, और निपुण मल्होत्रा बनाम सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (2004 एससीसी ऑनलाइन एससी 1639) के मामले में तय किए गए उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन करता है।'
हरभजन सिंह ने मांगी माफी
इस मामले को तूल पकड़ता देख हरभजन सिंह ने एक्स पर माफी मांगी है। हरभजन सिंह ने X पर स्टेटमेंट देते हुए लिखा, "मैंने इंग्लैंड में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ट्रॉफी जीतने के बाद एक वीडियो शेयर किया था। जिन भी लोगों को उससे आपत्ति है, मैं उन सबको बता देना चाहता हूं कि हम किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। हम हर एक व्यक्ति और पूरे समाज का आदर करते हैं। मैंने जो वीडियो शेयर किया था, वह केवल 15 दिन क्रिकेट खेलने के बाद हमारे शरीर की हालत जाहिर करने के लिए था। हमारा शरीर बहुत दर्द कर रहा था, हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते थे। फिर भी आप लोग सोचते हैं कि हम गलत हैं तो मैं सबसे माफी मांगता हूं। कृपया इस मामले को यहीं खत्म करें और अपने जीवन में आगे बढ़ें। सभी खुश रहें और स्वस्थ रहे मेरी तरफ से सबको प्यार।"
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में कमाल कर दिखाया है। ईशान ने इंडिया सी के लिए खेलते हुए इंडिया बी के खिलाफ शतक जड़ दिया। ईशान के इस शतक से टीम ने मजबूत स्कोर विरोधी टीम के लिए खड़ा कर दिया है। इंडिया सी ने ईशान के 111 रन और बाबा इंद्रजीत के 78 रनों की पारी के दम पर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में पांच विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। वहीं दिन का खेल समाप्त होने तक ऋतुराज गायकवाड़ 46 और मानव सुथार आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
ईशान और इंद्रजीत ने की 189 रनों की साझेदारी
इंडिया बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गए हैं और मैदान से बाहर चले गए हैं। इसके बाद साई सुदर्शन (43) और रजत पाटीदार (40) ने इंडिया सी को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। इंडिया बी ने पाटीदार को आउट कर पहली सफलता प्राप्त की और इसके तुरंत बाद मुकेश कुमार ने सुदर्शन को चलता कर दिया। हालांकि ईशान और इंद्रजीत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की। ईशान ने इस दौरान अपना शतक पूरा किया और राष्ट्रीय टीम में वापसी का दावा ठोंक दिया। वहीं इस साझेदारी की बदौलत इंद्रजीत भी अर्धशतक लगाने में सफल रहे। ईशान को मुकेश कुमार ने चलता किया तो इंद्रजीत को राहुल चाहर ने आउट करने में सफलता हासिल की।
मुकेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन का दिखाया कमाल
विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंतिम सत्र के दौरान ऋतुराज दोबारा पवेलियन पर उतरे और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी कर इंडिया सी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इंडिया बी के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने प्रभावित किया जिन्होंने पहले दिन तीन विकेट झटके।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025