Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रिश्तों में कत्ल का मामला सामने आया है. बिसरख कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात को शादी समारोह शामिल समधियों की बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक समधी ने दूसरे को गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी हापुड़ निवासी शेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोस्त की बेटी के शादी में आए थे दोनों
जानकारी के मुताबिक नोएडा के होशियारपुर गांव निवासी विनोद यादव की बेटी की शादी सोमवार रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अशोक फार्म हाउस में थी। समारोह में विनोद यादव के दोस्त होशियारपुर निवासी अशोक यादव और अशोक के समधी हापुड़ निवासी शेखर भी मौजूद थे। कुछ समय पहले अशोक के बेटे के साथ शेखर की बेटी की शादी हुई थी। शेखर और अशोक में पारिवारिक विवाद चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार
शादी समारोह में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बाद शेखर ने अशोक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अशोक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान कर ली। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट हृदेश कठेरिया ने बताया कि एक रिश्तेदार ने दूसरे को गोली मार कर हत्या कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025