Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बिल्डर या एओए और फ्लैट बायर्स के विवादों को हल करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बड़ी पहल की है। बिल्डर या एओए की तरफ से फ्लैट बायर्स को ट्रांसफर मेमोरंडम के लिए एनओसी जारी न करने, सोसाइटी में एओए का गठन, सोसाइटी का आईएफएमएस फंड का हस्तांतरण जैसे विवादित मसलों को हल कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति 21 नवंबर व 12 दिसंबर और अगले साल 03 जनवरी को बैठक करेगी।
एनओसी, एओए का गठन, फंड हस्तांतरण जैसे मसले सुलझाएगी समिति
बता दें कि ग्रेटर नोएडा में करीब 200 सोसाइटियां विकसित हुई हैं। इनमें तमाम सोसाइटियां ऐसी हैं, जिनके निवासियों व बिल्डर या अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच विवाद होते रहते हैं। कभी ट्रांसफर मेमोरंडम, एनओसी जारी न करने, सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के गठन व आईएफएमएस फंड का हस्तांतरण न किए जाने पर विवाद होता रहता है। आपस में विवाद बढ़ने पर प्राधिकरण तक शिकायतें पहुंच रही हैं। संबंधित विभाग इन मसलों को हल करने के लिए प्रयासरत हैं।
नौ सदस्यीय समिति गठित
विवादों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने एसीईओ की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। शेष 8 सदस्य नामित किए गए हैं, जिनमें ओएसडी बिल्डर्स, महाप्रबंधक नियोजन, महाप्रबंधक परियोजना, महाप्रबंधक वित्त, प्रभारी विधि, प्रबंधक बिल्डर्स और क्रेडाई की तरफ से नामित दो सदस्य शामिल हैं। यह समित निवासियों और बिल्डर या अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच विवादों को बैठक कर सुलझाएगी।
21 नवंबर, 12 दिसंबर व 03 जनवरी को समिति की होगी बैठक
समिति ने इन मसलों को सुलझाने के लिए 21 नवंबर व 12 दिसंबर और अगले साल 03 जनवरी को बैठक की तिथि तय की है। तीनों ही तिथियों पर दोपहर बाद तीन बजे से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चतुर्थ तल पर स्थित बोर्ड रूम में बैठक होगी। फ्लैट बायर्स व निवासियों से प्राप्त शिकायतों को इस समिति के समक्ष रखा जाएगा और उनका निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण की तरफ से बैठक की सूचना फ्लैट बायर्स को भी भेजी जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025