बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। यहां पर वो 10 जुलाई से 16 जुलाई तक रहेंगे। रविवार को नोएडा सेक्टर-29 में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी गई। इससे पहले 9 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से महादेव के दरबार का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी पूरी
ये पूरा कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मेट्रो डिपो के पास होगा। कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा चुकी है, साथ ही भूमि पूजन का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। इस आयोजन को 'अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट' करवा रहा है। ग्रेटर नोएडा में 7 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
ग्रेटर नोएडा में 7 दिन चलेगा कार्यक्रम
ग्रेटर नोएडा से पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कर्नाटक में दो दिवसीय दरबार लगाया था। उसके बाद वो एकांतवास में चले गए थे। अब एकांतवास से आने के बाद वह ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में बाबा का कार्यक्रम 7 दिनों तक चलेगा। आयोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में देशभर से भक्त और श्रद्धालु पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि यहां पर अब तक का सबसे बड़ा पंडाल लगेगा।
बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 10 जुलाई को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में बाबा के कथा का आयोजन होना है। इस कथा को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। जिसे देखते हुए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

श्रद्धालुओं के लिए वॉटरप्रूफ पंडाल
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। बारिश के मौसम में लोगों को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है।

साढ़ चार स्क्वायर फीट एरिया में पंडाल
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के आयोजन के लिए साढ़े चार लाख स्क्वायर फीट एरिया में पंडाल बनाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसको बनाने के लिए 300 मजदूर जुटे हुए हैं। इस पंडाल में लाखों लोगों के अलावा दो हजार कैमरा भी लगाया जाएगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी कई इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आयोजकों की ओर से कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश भर से साधु संत भी पहुंचेंगे।
देश भर से 500 संत भी करेंगे शिरकत
आयोजकों का कहना है कि इस कथा में पूरे देश के करीब 500 से अधिक संतों और महामंडलेश्वर के पहुंचने की भी संभावना है। इस कथा में 12 जुलाई को दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। जहां लोग बाबा से अपने बारे में जानने के लिए और अपने कष्टों का निवारण करने के लिए पहुंचेंगे। इस दिन सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है। इस दिन लगभग 5 लाख से ऊपर श्रद्धालु बाबा की कथा सुनने पहुंच सकते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025