दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का क्रेज विदेश में छाया हुआ है। बीते दिन उनके कॉन्सर्ट में पाकिस्तान की फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेस हानिया आमिर ने शिरकत की थी। दिलजीत ने उन्हें बड़े ही प्यार से स्टेज पर भी बुलाया था। लेकिन अब खबर सामने आई है कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस अपने भारतीय रुमर्ड ब्वायफ्रैंड बादशाह के साथ गई थीं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस कॉन्सर्ट में बादशाह संग पहुंची

हाल ही दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी फैन को शूज गिफ्त किए थे। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिलजीत के कॉन्सर्ट के सेट पर दिखाई दी हैं। दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने लंदन में कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसकी फोटोज शेयर और वीडियोज शेयर किए। इस कॉन्सर्ट की खास बात ये भी कही जा सकती है कि पाकिस्तानी पॉपुलर एक्ट्रेस हानिया आमिर भी इसका हिस्सा बनी थीं।
बादशाह लगे दिलजीत के गले

मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि हानिया अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड बादशाह के साथ इस कॉन्सर्ट में गई थीं। दिलजीत ने जो फोटो शेयर की हैं, उन्हें देखकर ये कहा जा सकता है कि बादशाह भी कॉन्सर्ट में गए थे। बादशाह को दिलजीत के साथ स्टेज शेयर करते हुए देखा गया, वहीं दूसरे में वो बैकस्टेज बादशाह को गले लगाते नजर आए। वहीं, अगर कॉन्सर्ट की बात करें, तो दिलजीत ने हानिया आमिर को स्टेज पर बुलाया और उनका वेलकम किया। पहले तो हानिया स्टेज पर जाने से शर्मा रही थीं, लेकिन फिर वो स्टेज पर गईं। फैंस ने इस मोमेंट को साथ में खूब एंजॉय किया। हानिया आमिर के भारत में भी काफी फैंस हैं।
हानिया ने दिया था बादशाह संग रिलेशनशिप पर जवाब

हानिया और बादशाह के रिलेशनशिप की खबरें आने के बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया। हालांकि, हानिया और बादशाह इसे दोस्ती का नाम देते हैं। इस बारे में बात करते हुए हानिया ने कहा था कि उनके बीच में गहरा कनेक्शन है। हानिया ने बातचीत में बताया था कि हम इंस्टाग्राम के जरिए दोस्त बने। हमने हमारे बीच की दोस्ती को ईमानदारी से बनाए रखा है। हम कई मामलों में एक जैसे हैं। बादशाह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। पाकिस्तानी अदाकारा के कई शो भारत में बेहद पसंद किए जाते हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। हानिया महज 27 साल की हैं, लेकिन वो पाकिस्तानी मनोरंजन इंटस्ट्री का काफी फेमस नाम हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025