Noda: नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गैंग पर्दाफाश किया है। गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए चोर नोएडा एनसीआर में वाहन चोरी करके सस्ते दामों में दूसरों को बेच देते थे।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 24 थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 54 के पार्क के पास अनुज और कुनाल व रिशाब को गिरफ्तार किया है। तीनों वाहन चोरी करने के फिराक में थे। पुलिस को इनके पास से अवैध 2 चाकू, चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है। गिरफ्तार चोरों ने सेक्टर 54 के पार्क के पास से बाइक चुराई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सुनसान इलाका और मार्केट में रेकी करते थे। इसके बाद मौका पाते ही बाइक चुरा लेते थे।
Greater Noida: दिल्ली एनसीआर में एक ही कंपनी की बाइक को चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बीटा-टू थाना पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 16 मोटर साइकिल बरामद की गई है। ये गिरोह स्पलेंडर मोटर साइकिल को चुराते थे और उसे बाजार में बेंच देते थे।
कैसे हुआ गिरोह का खुलासा
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया बीटा-टू थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपी पवन और शिवा को गिरफ्तार किया। जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये बाइक चोर गिरोह का हिस्सा है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नट मढैय्या इंडेन गैस एजेन्सी गोदाम के पास झाड़ियों से सभी बाइक की बरामदगी की गई। झाड़ी में ही आरोपियों ने चोरी की गई सभी बाइक्स को छिपाकर रखा था। बरामद की गई सभी बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाए गये थे। ताकि किसी को इसके बारे में पता ना चल पाए। ये आरोपी एक खास कंपनी की बाइक को ही अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये स्पलेंडर बाइक को अपना निशाना बनाते थे।
#GreaterNoida की बीटा टू थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है,चोरों की निशानदेही पर चोरी की 16 बाइक बरामद। @noidapolice @CP_Noida @DCPGreaterNoida pic.twitter.com/0x09YAUNIs
— Now Noida (@NowNoida) December 2, 2023
Greater Noida: क्या आपने भी सेकेंड हैंड बाइक खरीदी है। बाइक खरीददते वक्त आपने उसकी जांच पड़ताल कर ली है। नहीं की तो जरूर करवा लें, कहीं आपकी बाइक चोरी की तो नहीं। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ऐसे ही बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। चोरों का ऐसा गैंग जो आपकी बाइक चोरी कर आपके बीच के ही किसी व्यक्ति को बेच देता था। बीटा-टू थाना पुलिस ने वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 9 बाइक बरामद की गई है।
कैसे देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
बीटा-टू थाना पुलिस ने गोल चक्कर के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास चोरी के 9 बाइक को जब्त किया गया है। ये गैंग पहले इलाके की रेकी करते थे। फिर वहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। ये वाहन चोर चुराए गए बाइक की चेचिस और इंजन बदलकर लोगों को बेच देते थे।
Greater Noida: दादरी पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बाइक चोर और गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।
नवीन सब्जी मंडी से की थी बाइक चोरी
जानकारी के मुताबिक, रविवार को नरेश निवासी ग्राम भोगपुर ने थाना दादरी पर तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी बाइक नवीन सब्जी मण्डी से शनिवार को चोरी हो गई। दादरी पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की तो पता चला कि बुलंदशहर निासी मुनेश कुमार (25) ने बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दादरी बस स्टैण्ड से मुनेश को गिरफ्तार कर लिया।

1 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
वहीं, थाना दादरी पुलिस ने गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार है। पुलिस ने रविवार को गांजा तस्कर मुरादाबाद निवासी सुमित (22) को रूपवास तिराहे से 01 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध के थाना दादरी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
रविवार को पुलिस चेकिंग के दौरान दो चोरों को एक्सप्रेस-वे पुलिस ने चोरी की गाड़ियों सहित हिरासत में लिया.
चोरी कर अवैध रूप से पैसा कमाने की थी योजना
Noida: पुलिस की कस्टडी में खड़े ये दोनों शातिर चोर हैं। इन पर आरोप है कि ये गाड़ियों की चोरी कर उनके पार्ट्स को बेचते हैं। पुलिस की हिरासत में खड़े आरोपियों के नाम प्रमोद और विशाल है। ये नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली एनसीआर के दूसरे शहरों में भी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए इस बात की जानकारी दी. एक्सप्रेस-वे पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान इन दोनों आरोपियों के पास से चोरी की 2 बाइक और पार्टस बरामद किये.
वाजिदपुर में पकड़े गए आरोपी
रविवार को वाजिदपुर में एक टायर पंचर की दुकान के पास जब एक्स्प्रेस-वे पुलिस गश्त लगा रही थी, तब इन दोनों आरोपियों की संदिग्ध गतिविधों पर पुलिस की नजर पड़ी. जांच पड़ताल के बाद दोनों के पास से पुख्ता जानकारी और चोरी की 2 बाइक (स्पलेंडर प्लस) जिनका रेजिस्ट्रेशन न.: UP 84 AF 9819 और UP 16 CP 5614 बरामद किये गये। दोनों आरोपियों को थाने लेजाकर उन पर उचित कार्रवाई की गई.
आरोपियों के खिलाफ कई केस दर्ज
पहले भी DL 8 SCY 2671 के चोरी के संबंध में प्रमोद और विशाल, निवासी वाजिदपुर, पर पुलिस ने थाना सेक्टर-126 नोएडा में एफआईआर दर्ज कर रखा था. दोनों आरोपी प्रमोद और विशाल 31 और 19 वर्ष के बताए जा रहे हैं. प्रमोद पर अब तक 3 मामलों में एफआईआर दर्ज है तो वहीं पर विशाल दो मामलों में आरोपी है.
Noida: नोएडा में लगातार बाइक चोरी करने वाले गैंग की धड़पकड़ जारी है। बुधवार को नोएडा फेस-1 थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को अपने शिकंजे में लिया है। जिसके बाद पुलिस को इनके ‘सिंपल प्लान’ का भी पता चला है। पुलिस का कहना है कि अभी और भी खुलासे हो सकते हैं।
‘सिंपल प्लान’ बनाकर करते थे बाइक चोरी
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि शहर के मैट्रो स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मार्केट और तमाम जगहों पर ये आरोपी लोगों की नजर बचाकर गाड़ी को ले जाते थे और साइड में कहीं सुरक्षित मालूम दे रही जगह पर खड़ा कर देते थे। जिसके बाद ये बाइक पर नजर बनाए रखते थे। साथ ही ध्यान देते थे कि जैसे ही लोगों का ध्यान हटे और कोई इन पर अंदेशा न करें, तब बाइक लेकर रफू-चक्कर हो जाते थे।
सस्ते दामों में करते थे बिक्री
चोरी की गाड़ियों को ये अभियुक्त सस्ते दामों में दिल्ली में बेच देते थे। इसी तरह से बाइक चोरी को आरोपियों ने अपना व्यवसाय बना लिया था। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में भी इनके चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य खुलासों के साथ ही चोरी की गाड़ी खरीदने वालों की भी पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने 6 बाइकों समेत किया गिरफ्तार
नोएडा की सेक्टर फेज-1 थाना पुलिस ने इनको पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कुल 6 बाइकों से साथ गिरफ्तार किया है। जिसमें से 5 बाइकों की रिपोर्ट दर्ज है और एक बाइक लावारिश बताई गई है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों में एक नाबालिग बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वौ 9वीं में फेल है। पुलिस को उम्र में धोखाधड़ी का अंदेशा हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त की पहचान नितिश शर्मा के तौर पर हुई है। जोकि मूल रुप से बाराबंकी का रहने वाला है। मौजूदा समय में दिल्ली मायूर विहार में निवास करता था। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025