Noida: नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक पर पहले चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद घायल युवक को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटते हुए घुमाया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में पूरी कैद हो गई। इस घटना से बरौला गांव की दहशत का माहौल है।
पूरे गांव में घसीटते हुए घमाया
जानकारी के मुताबिक, बरौला निवासी अनुज निजी अस्पताल में काम करता है। उसके चचेरे भाई नितिन का दूध का कारोबार है। शनिवार रात अनुज और नितिन की गांव निवासी मेहंदी हसन से शनिवार रात को कहासुनी हो गई। इसके बाद अनुज और नितिन ने मेहंदी पर चाकू से कई वार कर दिया। इसके बाद बाइक में बांधकर घसीटता हुए गांव में घुमाया।
आरोपी घायल को घसीटते हुए पहुंचे पुलिस चौकी
इसके बाद दोनों मेहंदी हसन को घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी पहुंच गए। तब तक वहां भीड़ भी इकट्ठा हो गई। वहीं, घायल मेहंदी हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, वारदात के बाद बरौला पुलिस चौकी के पास सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। नाराज लोगों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने लोगों को शांत कराया ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस अनुज और नितिन कोआलाकतल बरामद के लिए ले जा रही थी, तभी इन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनो आरोपियों के पैर में गोली लग गई, जिससे गायल हो हए। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करायाहै।
2018 से चली आ रही थी रंजिश
नोएडा डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि 2018 में मेहंदी ने अनुज के पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से अनुज मेहंदी से रंजिश रखता था। कोर्ट में मेहंदी और अनुज के बीच कई बार कहासुनी हुई थी। शनिवार रात को भी दोनों में कहासुनी हो गई जिसके बाद अनुज ने नितिन ने मिलकर उस पर चाकू से वार कर दिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025