Noida: शहर में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। अब नोएडा के फेस 1 थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में रविवार रात को आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक फेस वन थाना क्षेत्र स्थित लोकपाल इंडस्ट्रियल में स्थित लिफ्ट बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा है की फैक्ट्री बहुत दिनों से बंद थी। फैक्ट्री में आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। देखते देखते ही आज में विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं सूचना पर दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाते तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मौके पर पहुंचे गौतम बुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थी।आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी तक आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सकता है। संभवत शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
Greater noida: ग्रेटर नोएडा की एक बीयर कंपनी में रविवार को अचानक भी सड़क लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित मोजर बीयर कंपनी में रविवार को करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। वही आग लगने की घटना से आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल हो गया।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी में मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बियर फैक्ट्री का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है।
Noida: सेक्टर-59 स्थित एक गारमेंट एक्सपोर्ट हाउस में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग फर्स्ट फ्लोर से लगी। बताया जा रहा है पहले मंजिल पर रखी मशीन में शॉर्ट सर्किट से ये आग लगी। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। जिससे आस-पास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जन भर गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि आग लगने से किसी तरह से जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025