Noida: नोएडा में हत्या और आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब फेज 3 थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक फेज थाना 3 क्षेत्र गड़ी चोखंडी गांव के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से महिला का शव लटका हुआ राहगीरों ने देखा। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला ममता अपने पति के साथ गड़ी चौखंड़ी गांव में किराए पर रहकर कर रही थी। सुसाइड करने की आशंका के चलते पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने आत्महत्या की या किसी ने हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025