Greater Noida: दादरी में 4 दिन पहले हुई महिला की हत्या मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो सुपारी किलर बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस घटना में प्रयुक्त बाइक और 50000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पड़ोसी के कहने पर सुपारी लेकर महिला की हत्या की थी। पकड़े गए घायल बदमाशों को पुलिस में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है और उनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग
दरअसल, दादरी कोतवाली पुलिस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों दिन दहाड़े सरस्वती विहार में रहने वाले राजकुमारी की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हत्या के पैसे लेने आए हुए हैं। जिस पर पुलिस सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश कोर्ट के पुल के पास पहुंचने वाले हैं। यहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया तो वे तेज़ गति से कोट गांव की गंग नहर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गए। जिन्हें दौड़कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान अरविंद उर्फ मोनू जबकि दूसरे घायल बदमाश की पहचान अनिकेत उर्फ दुजाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
हत्या के मास्टरमाइंड की तलाश जारी
ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। कपिल नाम एक शख्स ने महिला की हत्या की सुपारी दी थी। जिसे जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इस हत्याकांड में बाकी अन्य बदमाशों की भी पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस बाइक ओर 50 हजार रुपये नगदी बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है।
Greater Noida: बीटा टू थाना पुलिस ने 10 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के रोकने पर बदमाश ने की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, नाटो की मंडिया का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश अनिल उर्फ मल्ला पर 10000 का इनाम घोषित था। बीटा टू थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर बीटा टू थाना पुलिस सुपरटेक गोल चक्कर के पास चेकिंग करने लगी। तभी एक बाइक पर संदिग्ध बदमाश आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया बदमाश ने रोकने के बजाय बाइक को दौड़ा दी। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
चोरी के मामले में फरार चल रहा था बदमाश
इसके बाद पुलिस ने बचते बचते जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश अनिल उर्फ माला के पैर में लग गई और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़ा गया घायल बदमाश चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पकड़े गए घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
Greater Noida: थाना बिरसख क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में शातिर बदमाश योगेंद्र उर्फ मेजर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक साथी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने शुरू कर दी फायरिंग
जानकारी के मुताकि, थाना बिसरख पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार 2 संदिग्ध व्यक्तियों को 6 प्रतिशत प्लॉट पर रूकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार रुकने की बजायतेज रफ्तार से रोजायाकूबपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और पीछे बैठे एक व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की बुरी तरह की थी पिटाई
पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो बदमाश योगेन्द्र उर्फ मेजर निवासी रोजा याकूबपुर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 2 कारतूसऔर एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। वहीं, एक अन्य बदमाश अंधेरे के फायदा उठाकर भाग गया। घायल योगेन्द्र उर्फ मेजर उपरोक्त थाना बिसरख का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके विरूद्ध लूट/डकैती के दर्जनों मुकदमे दर्ज है। योगेन्द्र उर्फ मेजर ने गुरुवार को सिक्योरिटी गार्ड धीरज कुमार रोजा याकूबपुर जमकर पिटाई की थी, जिससे उसकी इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।
Greater Noid: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। जारचा थाना पुलिस की मुठियानी गांव के पास हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से सोमिन नाम का बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदमाश पर 36 मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस ने बदमाश के कब्जे एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुए हैं। पकड़े गए घायल बदमाश पर लगभग तीन दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और घायल हो गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025