Greater Noida: महिला को घर में बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लूटे गये एक लाख 7 हजार में रुपये, ज्वैलरी, मोबाइल बरामद कर लिये गये। आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्टल के साथ चोरी की कार को जब्त किया गया।
Greater Noida West में महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को बिसरख थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। @noidapolice @DCPCentralNoida pic.twitter.com/eHpt7ycATC
— Now Noida (@NowNoida) October 11, 2023
पुलिस टीम पर की फायरिंग
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चेकिंग प्वाइंट से गुजर रही एक कार को जब रुकने का इशारा किया गया, तो वो अपनी कार लेकर भागने लगे। पुलिस जब आरोपियों को पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गये। जिन्हें बाद में पकड़ इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
तीन दिन में लूट की वारदात का खुलासा
बिसरख थाना पुलिस ने तीन दिन पहले एक महिला को बंधक बनाकर लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। तीन दिन पहले बदमाशों ने अहमदाबाद गांव में एक घर में घुसकर पहले महिला को बंधक बनाया, जिसके बाद उसके घर में रखे एक लाख 54 हजार रुपये की नगदी, ज्वैलरी और मोबाइल लूट लिये थे।
Greater Noida West: मोबाइल छीनकर भाग रहे चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 और 3 के पास चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश मौके से चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पकड़े गये आरोपी के पास से लूटे गये मोबाइल के साथ एक तमंचा, जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025