Noida: नोएडा पुलिस द्वारा रविवार को एक्सप्रेस-वे और उसके आस-पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आम से लेकर लग्जरी वाहनों की चेकिंग की।
PM मोदी के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा चेकिंग अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रेटर नोएडा के दौरे की सुरक्षा को लेकर है। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट मोड में है। पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां प्रशासन की तरफ से तेजी से शुरु कर दी गई हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने भी संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र खुद टीम के साथ चेकिंग के लिए मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों को दिए गए निर्देश
पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को साफ दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। इसी के साथ ही एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने भी संबंधित पुलिस कर्मियों को व्यवस्था को लेकर तमाम निर्देश दिए हैं।
11 सिंतबर को पीएम मोदी आने वाले हैं ग्रेटर नोएडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आने वाले हैं। पीएम मोदी ग्रेटर नोएडा में 'सेमीकोन इंडिया 2024' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसलिए पुलिस अभी से ही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। वैसे खबर ये भी है, पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रेटर नोएडा दौरे को देखते हुए पुलिस प्रसाशन आयोजन की सुरक्षा से लेकर रुट-मैप तक सभी में अलर्ट मोड पर है। पीएम मोदी 11 सिंतबर को सेमीकॉन इंडिया 2024 के आयोजन में आने वाले है, जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरु कर दी गई थीं।
आयोजन में 4 लेयर में है सुरक्षा
सेमीकॉन इंडिया 2024 की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से बताया गया है कि आयोजन में 4 लेयर में सुरक्षा लगाई गई है। करीब 3500 से ज्यादा पुलिसकर्मी इस व्यवस्था में लगे हैं। इंटरनेशनल इवेंट को देखते हुए पुलिस की तरफ से इंग्लिश स्पीकिंग कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात है। साथ ही पुलिस सुरक्षा का निरीक्षण भी कर रही है।
रुट डायवर्जन को लेकर तैयार ग्रेटर नोएडा

पीएम मोदी के आगमन पर ट्रैफिक पर बात करते हुए पुलिस ने बताया कि पिछलों दिनों ही रुट डायवर्जन को प्लान कर लिया गया था। पीएम मोदी के आगमन पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसका ध्यान रखा गया है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से रुट डायवर्जन की जानकारी दे दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्सपो मार्ट सेंटर में शिरकत करेंगे।
24 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

एक्सपो मार्ट सेंटर में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम 11 सितंबर से 13 सितंबर तक चलेगा। इसमें सेमीकंडक्टर निर्माता विदेशी कंपनियां शामिल होने वाली हैं। इसमें अमेरिका, चीन और ताइवान की कंपनियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कुल मिलाकर 24 देशों के प्रतिनिधि कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025