नोएडा: लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते सेक्टर-168 स्थित डूब क्षेत्र छपरौली और मंगरौली गांव में बाढ़ आ गई। बाढ़ में दो गौशाला में करीब 350 गाय और उनकी देखभाल कर रहे 4 लोग वहीं पर फंस गये।
हथिनी बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा, आसपास के गांव पानी में डूबे pic.twitter.com/ffKGSyAdz6
— Now Noida (@NowNoida) July 13, 2023
बाढ़ से निपटने की तैयारियों की खुली पोल
बाढ़ में फंसे मवेशी और चार लोगों की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर दमकल विभाग की टीम को भेजा गया। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पानी में घुसकर चार लोगों समेत मवेशियों को वहां से निकाला गया।
सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद
यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र पूरी तरह से पानी पानी हो गया। यहां पर किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई।
खुल गई तैयारियों की पोल
बारिश के समय डूब क्षेत्र में पानी भरना कोई नई बात नहीं है। अच्छी बारिश होने पर यमुना का जलस्तर बढ़ता है। जिसका असर सीधे यमुना नदी से सटे डूब क्षेत्रों पर दिखाई देता है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन सभी तैयारियों के पूरी होने का दावा कर रहा था, लेकिन डूबे क्षेत्र में बढ़े पानी ने सभी तैयारियों की पोल खोल दी है।
नोएडा: यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने खादर क्षेत्र डूबने लगे हैं। वहां रह रहे हजारों लोग बाढ़ में ही फंस गये हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी राहत बचाव कार्य जारी है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस, फायर बिग्रेड, एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। अभी भी कुछ लोगों और मवेशियों के बाढ़ में फंसे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रशासन का कार्य जारी है।
NOIDA: सहारनपुर से हिंडन नदी में पानी छोड़ा गया है। जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हिंडन डूब क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों के गलियों और घरों में भी पानी पहुंच गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से noida-greater noida के डूब क्षेत्र में भरा बाढ़ का पानी @dmgbnagar pic.twitter.com/ng4KylVPZD
— Now Noida (@NowNoida) July 25, 2023
कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी
हिंडन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिसका असर अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा NOIDA के गांवों में (flood) दिखना शुरू हो गया है। कई गांवों में तो लोगों के घर तक डूबने लगे हैं। प्रशासन की मदद से वहां पर लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। सोमवर और मंगलवार को लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाले जाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अधिकारी मनीष कुमार भी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे और लोगों को सकुशल बाहर निकालने के निर्देश दिए गये। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लोगों को बाहर निकालने में जुटी है।
नोएडा-ग्रेनो के कई गांव प्रभावित
आलम ये है कि डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों के घरों में पानी पहुंच गया है। नोएडा का सेक्टर-115, 116, 113 और ग्रेटर नोएडा का बिसरख के पास डूब क्षेत्र में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। यहां पर लगातार लोग अपने-अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
GREATER NOIDA: हिंडन और यमुना नदी में बाढ़ का पानी कम होने लगा है। जिसके बाद लोग अपने घर वापस लौटने लगे हैं। बाढ़ के चलते गौतमबुद्ध नगर के डूब क्षेत्र और उन ग्रामीण इलाके जहां पर पानी पहुंच गया, वहां के लोग अस्थायी कैंप में रुके थे। अब जब पानी कम हो गया, तो लोग वापस लौट रहे हैं लेकिन उनके घर का बुरा हाल हो गया है। कई मकान तो गिर चुके हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025