Noida: गौतमबुद्धनगर जनपद में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. नोएडा में महर्षि विश्वविद्यालय के पास खड़ी स्टूडेंट को तेज रफ्तार कार ने दो छात्राओं को टक्कर मार दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी कार ड्राइवर मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। घटना का वीडियो एक सप्ताह पुराना है। वीड़ियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कोतवाली लेक्टर 39 पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
वीडियो हो रहा वायरल:
बता दें सोशल मीडिया एक 45 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि 30 दिसंबर का बताया जा रहा है। जिसमें श्रुति त्रिपाठी नाम की बीकॉम की छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ खड़ी हुई थी। इस दौरान फॉर्च्यूनर कार ने उनको टक्कर मारकर फरार हो गई। टक्कर लगते ही अन्य छात्राएं दूसरी तरफ गिर गईं। इस घटना में श्रुति को चोट लग गई जबकि बाकी लड़कियां सुरक्षित हैं।
यूनिवर्सिटी की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल:
बता दें पीड़िता मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली है। गंभीर चोट लगने के बाद वह वाराणसी चली गयी है। घटना के बाद उसकी पढ़ाई तो प्रभावित हुई है। इस मामले को लेकर महर्षि यूनिवर्सिटी पर भी कई सवाल उठ रहे हैं कि वह विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए क्या कर रही है।
पीड़िता के चाचा ने दिया बयान:
पीड़िता के चाचा अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि उसे घायल हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई थी. श्रुति के चाचा का आरोप है कि थाने के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद वह अपने घर वाराणसी चली गई। वहीं नोएडा ज़ोन के एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025