Noida: गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर ग्रेटर नोएडा और नोएडा पहुंचे. गृहमंत्री अमित शाह सीआरपीएफ कैंप में कार्यक्रम में 11 बजे शिरकत करेंगे. इसके बाद नोएडा के सेक्टर एक में कृभको पहुंचेंगे. गृह मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम किए हैं.
गृहमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
गृहमंत्री अमित शाह सुबह 10:30 बजे CRPF कैम्प पहुंचेंगे और यहां चार करोड़वा पौधा लगाएंगे. इसके साथ CRPF के 8 परिसरों में विभिन्न 15 नए भवनों का ई-उद्घाटन करेंगे. इसके बाद 12:30 बजे अमित शाह सेक्टर 1 कृभको मुख्यालय पहुंचेंगे. 1:30 बजे सांसद महेश शर्मा के आवास पर शाह लंच करेंगे. गृह मंत्री के आगमन पर बोटेनिकल से सेक्टर 1 तक रुट डायवर्ट रहेगा.
3 बजे तक रहेगा रूट डायवर्ट
वहीं, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत समय 11ः00 बजे से 15ः00 बजे तक सेक्टर-37 से न्यू अशोक नगर बॉर्डर तथा न्यू अशोक नगर बॉर्डर से सेक्टर-37 तक डीएससी मार्ग पर यातायात आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दोनों ओर अल्प समय के लिए यातायात रोका जायेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नलिखित मार्गाें का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है.
रूट डायवर्जन प्लान
न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गोलचक्कर चौक, रजनीगंधा चौक, अटटापीर चौक, बॉटनिकल गार्डन होकर डीएससी रोड से छलैरा, बरौला, भंगेल, फेस-02, सूरजपुर आदि स्थानों को जाने वाला यातायात कोण्डली दिल्ली से नोएडा सीमा में प्रवेश कर गन्तव्य को जा सकेगा. सूरजपुर, फेस-02, बरौला, छलैरा होकर सेक्टर-37 से बॉटनिकल गार्डन, अटटा मार्किट, अटटापीर चौक, रजनीगंधा चौक, गोलचक्कर चौक होकर न्यू अशोकर नगर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात शशिचौक, सेक्टर 31/25 चौक, स्पाईस चौक, स्टेडियम चौक, झुण्डपुरा चौक से कोण्डली होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा.
Noida: मंगलवार को देश भर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। नोएडा के सेक्टर-21ए स्टेडियम में लगे मेले में कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। मेले की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया है। ट्रैफिक प्रशासन ने पर्व को देखते हुए मार्गों में बदलाव किया है। साथ ही कई रास्तों को बंद किया गया। इसके अलावा कई रास्तों को सिंगल साइड से चालू रखा जाएगा। अगर आप इन रूट से होकर गुजर रहे हैं, तो जरूर जान लें कि कहां-कहां रूट डायवर्जन किया गया है।
मेले के चलते रूट का डायवर्जन
मेले का कार्यक्रम नोएडा स्टेडियम और सेक्टर 62 में भी है। इसलिए सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 के चारों ओर जाम लगने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। यह डायवर्जन दोपहर के बाद से लागू होगा और दूसरे दिन तक लागू रहेगा। पुलिस ने इस डायवर्जन प्लान में कुछ वैकल्पिक रास्ते भी बताए हैं।
हेल्पलाइन भी किया गया जारी
किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक किसी को दिक्कत होने पर ट्रैफिक पुलिस के हेल्प लाइन नंबर- 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। सेक्टर 12-22 सेक्टर-56 से स्टेडियम तक जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर 10 और सेक्टर- 21 यू टर्न से स्टेडियम की ओर 12-22और 56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर 8, सेक्टर-10 सेक्टर-11, सेक्टर-12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इन रूट पर भी डायवर्जन
इसके अलावा सेक्टर 22 सेक्टर-24 थाना सेक्टर 24 तिराहा से एडॉब/ रिलायंस चौक सेक्टर-21 और 25 मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं सैक्टर-20, सेक्टर- 21,25,26 जलवायु विहार चौक से सैक्टर 21,25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025