Noida: नोएडा पुलिस को बुधवार को गैस सिलेंडर की धांधली के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो लोगों से उनके खाली सिलेंडर लेकर ब्लैक में गैस बेचता था। पुलिस ने 34 गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं।
ब्लैक में गैस बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर 63 पुलिस को बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो निर्धारित दामों से ज्यादा कीमत पर ब्लैक में गैस बेचने का व्यवसाय करता था। पुलिस को अपने गोपनीय सूत्रों से दो दिन पहले ये सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छापेमारी में 34 सिलेंडर हुए बरामद
पुलिस द्वारा बताया गया है कि बीते 30 सिंतबर को थाना सेक्टर 63 का जानकारी मिली थी कि बहलोलपुर गोल चक्कर से आगे पुस्ता रोड पर नीचे शटर लगी दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध करोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए ये जानकारी आपूर्ति विभाग को दी गयी। फिर थाना सेक्टर-63 पुलिस और आपूर्ति विभाग ने मिलकर मौके पर जाकर जांच के दौरान दुकान को खोलकर देखा, तो उसमें 34 घरेलू गैस सिलेंडर, जोकि अलग-अलग कंपनी के थे, बरामद हुए।
FNG सर्विस रोड बहलोलपुर के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सिलेंडर के साथ ही रेग्यूलेटर और रिफलिंग नोजिल भी मिले है। दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों को खरीद कर अवैध रूप से रिफलिंग किए जाने तथा घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में उंचे दामों पर बेचकर अवैध रूप से लाभ कमाने के संबंध में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस और बीट पुलिसिंग के आधार आरोपी को एफएनजी सर्विस रोड़ बहलोलपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अभियुक्त अवधेश कुमार पुत्र बाबू लाल के तौर पर हुई है।
4 महीने से कर रहा था बिजनेस
पुलिस को शुरुआती पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वो बीते 4 महीने से गैस बिक्री का अवैध काम कर रहा था। वो सिलेंडर परचून की दुकान के जरिए बेचता था। 15 दिन पहले उसने दुकान किराये पर ली थी। वो घरेलू गैस सिलेंडरों में गैस भरकर बहलोलपुर के जरूरतमंद लोगों को ज्यादा पैसो में बेचता था। दुकान से बरामद 34 घरेलू गैस सिलेंडर के कागजात के बारे में पूछे जाने पर अभियुक्त ने बताया कि गैस सिलेंडर के कागजात उसके पास नहीं है, जिन लोगों के पास ज्यादा खाली सिलेंडर होते थे। वो उनसे खाली घरेलू गैस सिलेंडर 3000-3000 रूपये में खरीद लेता था और उसे भरवाकर बेच देता था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025