Noida: नोएडा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। जहां पर एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। वीडियो में देखा जा सकता है कि आस-पास तमाम लोग हैं, लेकिन कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा।
नोएडा में बीच सड़क महिला को बेरहमी से पीटा
बीच सड़क पर महिला को पीटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जोकि नोएडा सेक्टर-126 स्थित सेक्टर-131 जेपी विश टाउन का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा है। महिला को एक अन्य महिला लाठी से पीटते दिख रही है, महिलाओं में बाल पकड़कर झड़प होती है। इस दौरान मासूम बच्चा भी घटनास्थल पर मौजूद है।
बच्चे को लेकर पति ने की फरार होने की कोशिश
वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम अपनी मां का बैग लिए रास्ते पर खड़ा है और पूरी घटना को देख रहा है। तभी वहां मौजूद व्यक्ति, जोकि महिला का पति कहा बताया जा रहा है, वो बच्चे को गोद में उठाकर फरार होता दिखता है। महिला चीखती-चिल्लाती है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि घटनास्थल पर मौजूद तमाम लोग सिर्फ ये घटना देखते रहते हैं, कोई भी पीड़िता की मदद के लिए आगे नहीं आता है। फिर महिला तेजी से भागती हुई पति को रोकती है और बच्चे को गोद में ले लेती है। वो जोर-जोर से मदद से लिए गुहार लगाती है, लेकिन मौजूद लोग मदद की बजाय पीछे हटते दिखाई देते हैं।
प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा है विवाद
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीते दिन शनिवार की है। वीडियो में दिख रही पीड़िता का अपने पति के साथ कोर्ट में प्रॉपर्टी और तलाक का केस चल रहा है। पति की पहचान संजीत झा और पीड़िता ( पत्नी) की पहचान स्वाति झा के तौर पर हुई है। संजीत झा द्वारा स्वाति झा को कॉसमॉस टावर में एक फ्लैट रहने के लिए दिया गया है। दोनों पक्षो के मध्य प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के चलते दोनों के बीच तनातनी लंबे समय से चल रही थी। अब पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा है। आरोप है कि महिला को पीटने में उसके ससुरालवाले भी शामिल थे।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पति और अन्य ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने शहर में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025