Greater Noida: रजिस्ट्री और रुके प्रोजेक्ट में काम शुरु करने को लेकर 44वें हफ्ते भी घर खरीदारों ने रविवार विरोध प्रदर्शन किया। घर खरीदारों का कहना है कि सरकार उनके घरों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द शुरू करवाए। आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे महेश यादव ने कहा कि अब त्योहारों का मौसम है। घर खरीदारों को सरकार की तरफ़ से रजिस्ट्री और रुके प्रोजेक्ट में काम शुरू करवाने का उपहार देना चाहिए।
बिल्डरों के सताए हुए लोगों को सरकार से भी नहीं मिल रहा न्याय
महेश ने कहा कि कि भले अकेले प्रदर्शन करना पड़े लेकिन विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। बता दें कि हर रविवार को विभिन्न सोसाइटियों को लोग एकत्रित होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा है। ये वह लोग हैं जो बिल्डरों से घर तो खरीद लिए हैं लेकिन उनके फ्लैट की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन में वे लोग भी शामिल होते हैं, जिन्होंने फ्लैट तो बुक करवा लिया लेकिन बिल्डर ने कई सालों तक प्रोजेक्ट ही नहीं कंपलीट किया, जिससे वह अधर में लटक गए हैं।
Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों के लिए राहत की खबर है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली की 22 परियोजनाओं के निर्माण कार्य नवंबर 2024 तक पूरे होने की उम्मीद जगी है। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) की ओर से तैयार रिवाइज्ड कंप्लीशन शेड्यूल कोर्ट रिसीवर ने जारी कर दिया है।
25 हजार फ्लैट जल्द बनकर होंगे तैयार
बता दें कि नोएडा और ग्रेनो में आम्रपाली के कुल 46 हजार फ्लैट हैं। इनमें से 21 हजार फ्लैट तैयार हो चुके हैं, जबकि 25 हजार फ्लैट अधूरे हैं। वहीं, अलग-अलग परियोजनाओं के करीब 28 हजार फ्लैटों में अभी लोग रहते हैं। इनमें से कुछ फ्लैट अभी भी अधूरे हैं। कोर्ट रिसीवर के मुताबिक कोरोना महामारी, किसान आंदोलन और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों व फ्लैट खरीदारों के बकाया समय से नहीं मिलने की वजह से ठेकेदारों के पेमेंट में देरी हुई है।
कई फ्लैट खरीदारों से नहीं हो सका संपर्क
कोर्ट रिसीवर की ओर से बताया गया है कि नोएडा की 7 और ग्रेटर नोएडा की दो परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है। लेकिन यहां अब भी कई फ्लैट खरीदारों को कब्जा नहीं दिया जा सका है। कई कोशिश के बावजूद खरीदारों से संपर्क नहीं हो सका। इनमें जोडिएक, सफायर-1 और 2, सिलिकॉन सिटी फेज-1, प्रिंसले एस्टेट, प्लेटिनम एंड टाइटेनियम, सिलिकॉन सिटी फेज-2, लेजर वैली विला और सेंचूरियन पार्क लो राइज परियोजना के खरीदार शामिल हैं।
नोएडा में सात, ग्रेनो में चार परियोजनाओं के फ्लैट तैयार
जानकारी के मुताबिक नोएडा में आम्रपाली की 7 और ग्रेटर नोएडा के तीन परियोजनाओं के 13056 फ्लैट तैयार होचुकी हैं। बाकी बची हुई तीन परियोजनाओं के 2948 फ्लैटों का निर्माण जारी है। जोडिएक, सफायर-1 और 2, सिलिकॉन सिटी फेज-1, प्रिंसले एस्टेट, प्लेटिनम एंड टाइटेनियम और सिलिकॉन सिटी फेज-2 का काम पूरा हो चुका है। जबकि सिलिकॉन सिटी क्रिस्टल होम्स, हर्ट बिट सिटी-1 और 2 में निर्माण जारी है। ग्रेनो की बाकी बची हुई परियोजनाओं का काम जनवरी से नवंबर तक समाप्त हो जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025