Greater Noida: जेवर में खुर्जा रोड पर शुक्रवार की शाम दर्दनाक हादसा सामने आया। मॉडलपुर गांव के पास एक ई रिक्शा को तेज रफ्तार डंपर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा सवार एक गर्भवती महिला सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गर्भवती महिला की गोद में बैठी उसकी बेटी को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद डंपर नियंत्रण खोकर खेत में चला गया। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस भीषण हादसे से लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया।
कैसे हुआ हादसा
जेवर के गांव नगला बंजारा निवासी महेश ने अपनी बेटी आरती (30) की शादी बुलंदशहर के गांव रामघाट मे की थी। महिला की एक बेटी और बेटा है। महिला आरती गर्भवती थी। वो कुछ दिन पहले ही अपने मायके रहने गांव नगला बंजारा मे आई थी। वो शुक्रवार को जेवर मे एक निजी अस्पताल मे अल्ट्रासॉउन्ड कराने अपनी बहन मोहनी (16) और बेटी परी जो महज ढाई साल की है, उसके साथ अल्ट्रासॉउन्ड कराने के बाद दोनों बहने करीब शाम 4 बजे ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव लौट रहीं थी। जब रिक्शा गांव मॉडलपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ़्तार डंपर ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। डंपर ई-रिक्शा पर चढ़ता हुआ सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे मे आरती और मोहनी की डंपर से कुचलने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरती की बेटी परी रिक्शा में टक्कर लगने पर उछलकर रिक्शा से दूर जा गिरी। जिससे उसके पैर में चोट आई है। वहीं ई-रिक्शा चालक जेवर के मौहल्ला कोठेतरिया निवासी धर्मेंद्र (32) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद नाराज लोगों ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम से टप्पल रोड, खुर्जा रोड और झाझर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने आरोप लगाया की पुलिस ने मृतक को बिना परिवार को दिखाए ही पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर शांत करवाया।
Noida: नोएडा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां ठंड से बचाव के लिए कमरे में अलाव जलाकर सोए पिता और बेटी की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि मां गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छिजारासी गांव में हुई दर्दनाक घटना
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के छिजारासी गांव में शम्मू और उनकी पत्नी उज़मा ख़ान और बेटा मोहम्मद अली एक ही कमरे में सो रहे थे। इन लोगों ने ठंड से बचाव के लिए कमरे में गैस जलाकर रखा था। सुबह काफी देर तीनों लोग कमरे से बाहर नहीं आए तब पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा तीनों अचेत अवस्था में पड़े थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता शम्मू और बेटे मोहम्मद अली को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी उजमा खान का गंभीर हालत में हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जा रहा है दम घुटने से दोनों लोगों की मौत हुई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक युवक एक्सपोर्ट की कंपनी में नौके कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025