भीषण गर्मी और उमस के बीच झमाझम बारिश से नोएडा के लोगों को राहत मिली है। बीतें कुछ दिनों से मौसम में उमस काफी बढ़ गई थी, जिससे लोग बेहद परेशान थे। लेकिन अब मौसम से करवट ली है और लोगों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि, कुछ वजहों पर जाम की समस्या हो रही है।
नोएडा में बारिश, किसानों के खिले चेहरे
नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को हाल बेहाल था। लोगों को पंखे, कूलर और एसी से भी उमस राहत नहीं मिल रही थी, लेकिन बरसात की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है, लोग छाता लेकर घरों की छत पर निकलें। साथ ही साथ अच्छी बात ये है कि इस बारिश से किसानों को भी राहत मिली है।
बारिश के चलते बढ़ी जाम की समस्या
बदले मौसम से अगर उमस से राहत मिली है, तो सड़कों पर जाम की समस्या भी बढ़ी है। कई जगहों पर व्यवस्था सही न होने की वजह से लोगों को पानी भरने की दिक्कतें भी हो रही हैं। सड़कों पर डीपर जलाकर लोग गाड़ियां चला रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025