Noida: थाना सूरजपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त सीमेंट की ईंट भी बरामद कर लिया है।
ईंट से ऑटो चालक के सिर पर किया हमला
सूरजपुर थाना पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर की रात्रि में 11.00 बजे पेट्रोल पम्प के पास दादरी मेन रोड पर ऑटो चालक सोनू उर्फ पुष्पेन्द्र और अंकित के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद सोनू उर्फ पुष्पेन्द्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पम्प के पास अंकित के साथ मारपीट की गयी। इसके साथ ही सिर पर जान से मारने की नियत से ईंट से वार किया। अंकित को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर मौके से सोनू उर्फ पुष्पेन्द्र अपने साथियों के साथ भाग गये थे।
सीसीटीवी से पुलिस ने की आरोपियों की पहचान
अंकित ने 5 अक्टूबर को थाना सूरजपुर पर सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने तत्काल मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके साथ पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो से वीडियो/फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर पहचान कर सोनू उर्फ पुष्पेन्द्र , सोनू उर्फ शान मोहम्मद व दानिश को गिरफ्तार कर लिया। सोनू उर्फ पुष्पेन्द्र की निशादेंही पर घटना में प्रयुक्त सीमेंट की ईंट को बरामद कर लिया। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस जुटी हुई है।
Greater Noida: थाना दादरी पुलिस ने जनलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 देशी पिस्टल, 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल की ओर से दी जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना दादरी पुलिस गजब सिंह पुत्र बिजेन्द्र सिंह, राहुल पुत्र राजपाल सिंह, अमित कुमार पुत्र बिजेन्द्र सिंह को मायचा फाटक के पास से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने दादरी थाना क्षेत्र में शिकायकर्ता पर विवाद के बाद गोली चलाई थी। थाना दादरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसकेबाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025