Noida: 15 हजार करोड़ रुपए के फर्जीवाड़ा मामले में अब नोएडा पुलिस फरार 7 आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयार कर ली है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही इन आरोपियों के अवैध रूप से चल और अचल सम्पत्ति कुर्क की जाएगी।
25-25 हजार इनाम है घोषित
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने न्यायालय में उपस्थित न होकर कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। जिसकी वजह से पुलिस इन आरोपियो की संपत्ति कुर्क करेगी. वहीं, पुलिस इस मामले में अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बचे 7 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।
यह था मामला
बता दें कि करीब चार महीने पहले कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने जीएसटी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया था. जांच में पता चला था कि आरोपियों ने देश में अलग-अलग जगह फर्जी तरीके से 2660 फर्जी कंपनियों का पंजीकरण कराया था. इसके बाद इन कंपनियों के नाम पर इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करके लगभग 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का चपत सरकार को लगाया था। इस मामले में अभी तक पुलिस 22 आरोपितों को गिरफ्तार चुकी है.
22 आरोपी अब तक हो चुके हैं गिरफ्तार
वहीं, 9 आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने वारंट जारी करके 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। साथ ही कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। पिछले दिनों पुलिस ने दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार लिया था। जबकि सात आरोपी अभी भी फरार है. फरार आरोपियों मे आशीष, बलदेव उर्फ बल्ली, विकास डबास, अंचित गोयल, प्रदीप गोयल, अर्जित गोयल, रोहित नागपाल शामिल है।
Noida: नोएडा सहित दूसरे शहरों में फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का घोटाला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले अब तक 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये लोग पहले थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा जून 2022 माह में गिरफ्तार किए गए गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इनके पास से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन का सिम कार्ड, भारी मात्रा मे फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया है। इनके खातों में 3 रुपये फ्रीज किये गये हैं।

कैसे करते थे फर्जीवाड़ा
पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गुरुवार दोपहर राहुल निगम, पीयूष कुमार गुप्ता, दिलिप शर्मा और राकेश कुमार को त्रिनगर दिल्ली से गिरफ्तार किया है। नोएडा डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इन लोगों कई लोगों के फर्जी नाम पर पैन कार्ड, आधार कार्ड भी बनाया था। जिसे बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के पास से मोबाइल फोन का सिम, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कंपनियों के बिल और फर्जी दस्तावेज, मोहरें भी जब्त की गई है।
फिर से GST विभाग को लगा रहे थे चूना
जीएसटी विभाग को 15 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी पिछले दिनों जेल गये साथियों की तरह दोबारा से जीएसटी विभाग को चूना लगे रहे थे। 250 से ज्यादा फर्जी तरीके से कंपनियां बनाकर जीएसटी का घोटाला कर रहे थे। इन आरोपियों के 10 अलग-अलग बैंकों में खाते मिले हैं। जहां से पुलिस ने आरोपियों के खातों से 3 करोड़ रुपये भी फ्रीज किये हैं। ये आरोपी चोरी करने के लिए विदेशों से खरीद फरोख्त किया करते थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025