Noida: नोएडा में एक किशोरी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इसके साथ ही मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में पिता की मौत के बाद चाचा के साथ किराए के रूम में रह रही किशोरी ने बाथरूम मे आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक बिहार के वैशाली जिले के रहने वाली अंबिका (12) अपने चाचा जयनाथ भगत के साथ 3 डी काशीराम कॉलोनी सेक्टर 45 नोएडा में पिछले 8 वर्ष से रह रही थी।
काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने तोड़ा दरवाजा
शनिवार को शाम 4 बजे अंबिका नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजनों द्वारा दरवाजा को तोड़कर देखा तो अम्बिका एक दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिसको परिजनों ने उतारकर देखा तो मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025