Noida: सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में कार में दो युवकों के जिंदा जलने के मामले में बड़ी बात सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार में आग लगने की वजह ज्वलनशील पदार्थ है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटीनम सोसायटी में कार में आग लगने की वजह पेट्रोल थी। बताया जा रहा है कार में पेट्रोल डलवाने के बाद दोनों युवकों ने तीन से चार केन में 20-20 लीटर पेट्रोल भरवाया था। जो हादसे के वक्त कार में ही रखा था। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि दोनों युवकों ने कार के अंदर ही सिगरेट के लिए माचिक जलाई थी और फिर उसे कार के अंदर ही फेंक दिया था। जो कार के अंदर रखे पेट्रोल के केन तक पहुंची और दर्दनाक हादसे की वजह बनी। इस हादसे में दोनों को जान बचाने तक का मौका नहीं मिल पाया था और कार के अंदर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी।
क्या था पूरा मामला
सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटीनाम सोसाइटी में देखने को मिली थी। चिंगारी से कार के अंदर फैले आग ने कुछ ही पलों में कार को जलाकर स्वाहा कर दिया था। जिसमें कार सवार दोनों युवक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया था और कार से दोनों के शव को बाहर निकाला गया था। इस हादसे की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद हादसे की वजह की जांच की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की अभी तक जांच में कार में पेट्रोल रखे होने की बात अब सामने आ रही है। अब सोचने वाली बात ये कि केन में पेट्रोल दोनों युवकों को कैसे मिला। जबकि केन में पेट्रोल देने पर सख्त पाबंदी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025