Noida: थाना दनकौर क्षेत्र में स्थित कनारसी के जंगल में रविवार देर रात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचना दी। परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस दुर्घटना बताकर जांच की बात कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि बनारसी से चचुला जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा है। पास में एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है। जिससे प्रतीत हो रहा है किसी वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान सोहित पुत्र महेश निवासी ग्राम अस्तौली के रूप में की है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।
Noida: थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा एक्सीडेंट कर मोबाइल और गाड़ी की चाभी ले जाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का मोबाइल फोन, चाबी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी की रात्रि को एक व्यक्ति ने थाना रबूपुरा को तहरीर दी थी।
वारदात के पांच दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
पिकअप से यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा एक्सीडेन्ट कर मोबाइल और गाड़ी की चाबी ले जाने की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की। घटना के अनावरण के लिए टीम गठित की गयी और जेवर टोल प्लाजा व विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी चेकिंग करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच गुरुवार को थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से गोलू और मोहित गौतम को फलैदा कट से गिरफ्तार किया गया है।
Noida: नोएडा में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, फेज 3 थाना पुलिस क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिससे कार ड्राइवर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना से आसपास हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के नीचे यू टर्न पर जा रही कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ थाना फेस-3 पुलिस, एफएसएसओ मय फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। प्रथम द्रष्टया प्रतीत होता है कि गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर डिवाइडर पर चढ गई है। गाड़ी में सवार 1 अज्ञात व्यक्ति की दुःखद मृत्यु हो गई। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर निरीक्षण करते हुए पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्यवाही की गयी। शव के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। यातायात सुचारू है।कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक कार और एक मोटर साइकिल में टक्कर के बाद भीषण हंगामा हो गया। जहां पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से शुरु हुआ मामला उपद्रव तक जा पहुंचा। इस दौरान घटनास्थल पर भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के निपटारे को लेकर दोनों पक्षों की बात सुनी। साथ ही उपद्रव कर रहे लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में वाहनों में हुई टक्कर
ग्रेटर नोएडा के नवादा गोल चक्कर के पास रविवार को एक मोटर साइकिल और एक कार में टक्कर हो गई। ये टक्कर गलत तरफ से आ रहे वाहन की वजह से हुई है। जिसमें दोनों गाड़ियों में हल्की टूट-फूट और खरोच हो गई। लेकिन दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद की वजह से मामला काफी बढ़ गया। एक पक्ष में दूसरे पक्ष की कार के शीशे को हाथ तोड़ दिया।
विदेशी मूल के लोगों संग उलझा मामला
दरअसल, मामले की शुरुआत एक गाड़ी के रॉन्ग साइड से आने की वजह से हुई। बताया जा रहा है कि विदेशी मूल के लोग रॉन्ग साइड से आ रहे थे। जिसके चलते टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद काफी हंगामा हुआ। आस-पास भारी भीड़ उमड़ गई, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर होता दिखाई दिया।
पुलिस ने मामले को संभाला
इस टक्कर के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। इस दौरान भी भारी भीड़ उमड़ी दिखाई दी। ये मामला थाना बीटा 2 क्षेत्र का है। घटना को लेकर पुलिस को बताया गया कि दोनों पक्ष अपनी कार व मोटर साइकिल लेकर आमने सामने से आ रहे थे, जिससे दोनों वाहन आपस में टकरा गए। जिसको लेकर दोनों पक्षों में आपस में विवाद हो गया।
पुलिस ने उपद्रवियों को लिया हिरासत में
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हावी नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही मौके से भीड़ को भी हटाया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025