Noida: नोएडा में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसके तीन साथी घाएल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना बादलपुर क्षेत्र में कालका जी से ज्योत लेकर सिकन्द्राबाद जा रहे कुछ लोग ग्राम बिश्नौली गेट के पास अज्ञात रोडवेज बस की चपेट में आ गये। जिसमें 4 लोग घायल हो गये। घायल आकाश (20) निवासी ग्राम जुनेदपुर बुलन्दशहर को साथी अमित द्वारा मोहन स्वरूप अस्पताल धूममानिकपुर लेकर गये। जहां पर चिकित्सक ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Noida: थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत केआरबीएल चावल मिल के सामने 24 और 25 अक्टूबर की मध्य रात्रि गाजियाबाद से दशहरे मेला देख कर ई-रिक्शा से लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
मरने वाले दोनों लोगो बिहार के थे
इस हादसे में ई रिक्शा में सवार शिवम (17 ) बिहार, विक्कू (23) निवासी पटना बिहार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके अलावा ई-रिक्शा में बैठे कन्नौज निवासी शंकर (22), बरेली निवासी वंश (19) और बिजनौर निवासी विकास (18) घायल हो गए। जिन्हें बादलपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। हादसे में मरने वाले नोएडा में रहकर नौकरी कर रहे थे। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। बादलपुर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Noida: सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में स्थित हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 58 स्थित NH 24 हाईवे पर क्षिप्रा कट के पास ब्रेजा कार और दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ब्रेजा कार ड्राइवर, महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसीपी सेकिेड अरविंद कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर दिल्ली निवासी सृष्टि (27), मेट्रो स्टेशन के पास शाहदरा दिल्ली निवासी आदित्य (25) घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
Noida: दादरी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक ट्रेलर ट्रक चालक ट्रक लेकर गाजियाबाद से सिकंदराबाद की तरफ जा रहा था। अचानक एक व्यक्ति ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं, ड्राइवर को हिरासत में लेते हुये ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बील अकबरपुर गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक दादरी थाना क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के करीब एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अमित नाम के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
दिल्ली से बुलंदशहर जा रहा था युवक
बताया जा रहा है दिवाली वाले दिन अमित अपनी बाइक से दिल्ली से अपने घर जिला बुलंदशहर के पहासू गांव लौट रहा था। जैसे ही अमित की बाइक दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास पहुंची कि तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे अमित घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल अमित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Noida: नोएडा में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। थाना फेज 2 इलाके में शनिवार देर रात कंपनी से काम करके आ रहे छह कर्मचारियों को एक कार ने कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। स्थानीय पुलिस गाड़ी का पता करने में जुटी है।
थाना फेज 2 प्रभारी ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 01ः15 बजे सेक्टर-83 स्थित एप्पल कंपनी के सामने एक कार ने 6 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना प्राप्त होने पर थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायल व्यक्तियों में से इस्लाम उतारना (22) निवासी सीतापुर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है। अन्य कार्रवाई प्रचलित है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025