Noida: अगर आपके पास पालतू डॉग है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल जल्द ही सेक्टर-137 के पार्क में डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। यहां कुत्तों के खेलने के लिए उपकरण और पेयजल की भी व्यवस्था होगी । प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बुधवार को डॉग पार्क के निरीक्षण के बाद इसके कायाकल्प के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि तैयारी पूरी होने के बाद लोगों को डॉग शो के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
बता दें कि सेक्टर-137 पार्क की चारदीवारी पर थीम पेंटिंग कराई जाएगी। यहां कुत्तों की आकृति के अलावा अन्य विषयों पर पेंटिंग होगी। सीईओ ने वाहनों के साथ आने वाले कुत्तों के मालिकों के लिए जगह तलाशने के बाद पार्किंग की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, डॉग पार्क के तालाबों को साफ कराने को कहा है। तालाबों का पानी बदलने के अलावा दूसरे अन्य तरीके से भी सफाई कराने के आदेश दिए गए हैं।
Noida: नोएडा प्राधिकरण नोएडा की तमाम समस्याओं और विकास कामों को लेकर एक्शन मोड में है। जिसकी जानकारी नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने सोमवार को दी। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण द्वारा के एक्शन प्लान पर बात की है और साथ ही ये भी बताया है कि कैसे वो समस्याओं को लेकर एक्शन में हैं।
नोएडा में अब नहीं होगी पार्किग की समस्या!
नोएडा में पार्किंग की समस्या को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने नया प्लान बनाया है। जिसमें बताया गया है कि सेक्टर-18 के सावित्री मार्केट, सेक्टर-62 के फोर्टिस हॉस्पिटल और सेक्टर-6 के इंदिरा गांधी कला केंद्र के पास पार्किंग बनेगी।
अवैध अतिक्रमण पर होगा गंभीर एक्शन!
नोएडा प्राधिकरण आबादी निस्तारण को लेकर कर रहा प्रयासरत है और अवैध अतिक्रमण को लेकर भी गंभीर है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से अब तक 1068 करोड रुपए की जमीन को नोएडा प्राधिकरण ने कब्जे से छुड़ाया है।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने दी विकास कामों की जानकारी
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025