Noida: नोएडा प्राधिकरण में बड़े स्तर पर तबादला एक्सप्रेस चली है। तैनाती के बाद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम का एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। प्राधिकरण के मलाईदार पदों पर लंबे समय से जमे 35 अधिकारियों का सीईओ ने ट्रांसफर किया है। सीईओ लोकेश एम ने लिए तत्काल प्रभाव से 35 अधिकारियों को अलग अलग विभाग में भेज दिया है। इस फेर बदल की लिस्ट में प्रबंधक से लेकर उप प्रबंधक और सहायक प्रबंधक का भी नाम शामिल हैं। ट्रांसफर की लिस्ट आने के बाद नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में हड़कंप मच गया है।
यहां देखिए अधिकारियों की नई तैनाती


नोएडा प्राधिकरण के अफसरों को धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद प्राधिकरण के एक अफसर ने फेस-1 थाने में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अफसरों का आरोप है कि यह लोग कार्यालय में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी दे रहे थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
निर्माण करने से मना करने पर आरोपियों ने दी धमकी!
नोएडा प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक और वर्क सर्किल-10 प्रभारी प्रवीण सलोनिया ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि कोंडली बांगर गांव की खसरा संख्या 166, 167, 174 और 175 प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि है। इन खसरों पर काश्तकारों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। कई बार मना करने के बावजूद आरोपी नहीं माने।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बात बीते 22 मई से शुरु हुई। जब प्राधिकरण ने भूमि पर अंतिम नोटिस चिपकाया। उसके बाद 24 मई को सुधीर चौहान, सुरेंद्र, आशीष चौहान के साथ 8-10 अन्य लोग कार्यालय पहुंचे और नोटिस के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि कुछ भूमि उनकी है और वे निर्माण कर सकते हैं। जबकि नोएडा प्राधिकरण की ओर से कहा गया कि यह भूमि अब अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत है और निर्माण के लिए अनुमोदन जरूरी है। इस पर आरोपियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इसी के साथ प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आशीष चौहान ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस ने क्या कहा?
इस पूरे घटनाक्रम में एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि सुधीर चौहान, सुरेंद्र और आशीष चौहान समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनके खिलाफ ऑफिस में घुसकर धमकी देने और बदसलूकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025