Noida: नोएडा पुलिस ने जंगल में मुठभेड़ करके एक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसने अपने चाचा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पकड़े गए अभियुक्त का कहना है कि वो अपनी गर्लफ्रैंड के शौक पूरा करना चाहता था। जिसके लिए उसने चोरी का रास्ता खोजा और अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया।
पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर को किया गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर 39 थाना पुलिस ने सेक्टर 42 के जंगल में मुठभेड़ करके एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मुठभेड़ में भागने की फिराक में अभियुक्त घायल हो गया है। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आकाश के तौर पर हुई है।
गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए की चोरी
पुलिस ने बताया कि ये तीन लोगों का गिरोह है। जोकि घरों में चोरी करने का नाम काम करते थे। जिनकों पकड़ने के लिए पुलिस ने मुठभेड़ की है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया और बाकी के दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अभियुक्त के साथ ही तमाम कीमती सामान भी बरामद किया है।
चाचा के घर में चोरी का बनाया प्लान
पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वो नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटना का अंजाम देते हैं। गर्लफ्रैंड के शौक पूरे करने के लिए शातिर ने अपने चाचा के घर में चोरी का प्लान बनाया। रिश्तेदार का घऱ होने के चलते वो इलाके और घर की चीजों से वाकिफ था। इसलिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया और कीमती सामान चुराकर चोरी का वारदात को अंजाम भी दिया। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, अभी इस मामले को दो दोषी फरार हैं, जिनको पुलिस खोज रही है। साथ ही मामले में आगे का एक्शन जारी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025