बांस बल्ली मार्केट में भीषण आग, दुकानों से निकलकर लोगों ने बचाई जान

Noida: सेक्टर-8 के बांस बल्ली मार्केट में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना फेस-वन थाना क्षेत्र के बांस बल्ली मार्केट की है। आग की लपक इतनी तेज है कि लोगों को दुकानों से निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास जारी है। आग किस वजह से लगी, अभी तक स्थिति साफ नहीं है। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी है।

By Super Admin | October 07, 2023 | 0 Comments