Noida: गांधी जयंती के अवसर पर जिला सम्मेलन में किसान सभा की 22 गांवों की कमेटियों के साढे चार सौ प्रतिनिधियों ने अपनी जिला कमेटी का चुनाव किया। ग्राम ईटेडा में डिवाइन फॉर्म हाउस में हुएए सम्मेलन में शामिल 400 प्रतिनिधियों ने किसान सभा के कुल 4000 प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व किया। जिला सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए अध्यक्ष मंडल का चुनाव किया गया। अध्यक्ष मंडल में कामरेड मुफ्ती हैदर, बाबा संतराम, कामरेड कुवर पाल को मिलाकर सम्मेलन का अध्यक्ष मंडल चुना गया। वहीं, संचालक मंडल में डॉक्टर रुपेश वर्मा, जगबीर नंबरदार, शिशांत भाटी का चुनाव किया गया।
किसान सभा के देशभर में एक करोड़ 44 लाख की सदस्य
सम्मेलन में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव बीजू कृष्ण ने कहा कि किसान सभा किसानों का देश का ही नहीं अपितु पूरे विश्व का सबसे बड़ा किसान संगठन है। किसान सभा की देशभर में एक करोड़ 44 लाख की सदस्यता है। किसान सभा ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। किसान सभा की स्थापना सहजानंद सरस्वती ने सन 1936 में लखनऊ में की थी। किसान सभा के नेतृत्व में तेलंगाना मूवमेंट और कोऑपरेटिव मूवमेंट हिंदुस्तान में संपन्न हुआ। हाल ही में दिल्ली का किसान मूवमेंट संपन्न हुआ है। संयुक्त किसान मोर्चे के संयोजक किसान सभा के उपाध्यक्ष आठ बार के सांसद हन्ना मौला है।

किसान सभा ने कई आंदोलन कर शासन प्रशासन को झुकाया
डॉक्टर रुपेश वर्मा ने किसान सभा के 2008 से अभी तक की उपलब्धियां का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आबादी नियमावली नीति किसान सभा ने शरदाराम भाटी के नेतृत्व में बनवाई थी। बादलपुर आंदोलन में 25 प्रतिशत विकसित भूमि प्राप्त करने का सफल आंदोलन संपन्न किया था। इसी तरह हाइटेक सिटी में बिल्डर द्वारा जमीनों की खरीद से प्रभावित किसानों को 8% प्लाट बिना विकास शुल्क के एवं भूमिहीनों को 70 वर्ग गज का प्लाट दिलाने का सफल आंदोलन किया था। अभी हाल ही में 16 सितंबर को संपन्न हुए किसान सभा के आंदोलन का जिक्र किया। डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि किसान सभा सामूहिकता में लोकतांत्रिक मूल्यों में और बराबरी में विश्वास करती है और इसी के बल पर किसान सभा सबसे बड़ा संगठन बन पाया है। हमें भी अपने सामंती मूल्यों को छोड़कर बराबरी के मूल्य में विश्वास करना पड़ेगा, तभी हमारे साथ औरतें और भूमिहीन साथी जुड़ पाएंगे और आंदोलन को मजबूत कर पाएंगे।
इनको मिली जिम्मेदारी
जगबीर नंबरदार ने सदन के सामने किसान सभा की चुने जाने वाली कमेटी का प्रस्ताव रखा। राजेंद्र एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन जयकरण भाटी को संरक्षक बनाया गया है। वीर सिंह नेता का संयोजक के पद पर चुनाव हुआ है। इसी तरह सुशील प्रधान कचेडा सहसंयोजक, डॉ रुपेश वर्मा अध्यक्ष, जगबीर नंबरदार महासचिव, यतेंद्र मैनेजर, गवरी मुखिया, अजब सिंह नेताजी, टीकम नागर, सुशील सुनपुरा, संतराम भाटी ब्रह्म सिंह नागर, कंवर पाल सिंह मलिक पप्पू प्रधान जोगेंद्र प्रधान महाराज सिंह नागर का चुनाव उपाध्यक्ष के पद पर हुआ है। सतीश यादव, संदीप यादव, मुकेश खेड़ी, बिजेंद्र नागर, सुरेंद्र भाटी, सुरेंद्र यादव, निशांत रावल, जोगेंद्री दुष्यंत, नितिन नागर विनोद भाटी, सुंदर भाटी, अशोक भाटी का चुनाव सचिव के पद पर हुआ है। कोषाध्यक्ष के पद पर अजय पाल भाटी का चुनाव हुआ है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025