
नोएडा से अगर आप दिल्ली के इस रूट पर जा रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए। कहीं आप जाम के झमेले में ना पड़ जाएं और रास्ते पर ही आपको अपना कीमती वक्त बीताना पड़ जाए। दिल्ली के आश्रम फ्लाई ओवर बंद होने से गुरुवार को लगातार पांचवे दिन जाम का सामना करना पड़ रहा है। चौथे दिन के तरह पांचवे दिन भी वाहनों के पहिए रेंगते नजर आए। पुलिस ने जो रूट डायवर्ट किया, उस रास्ते पर भी वाहनों के पहिए थमे नजर आए। लोग घंटों तक इस रूट पर भी जाम फंसे रहे। दरअसल, आश्रम फ्लाई ओवर को डीएनडी फ्लाई ओवर जोड़ा जा रहा है। इसके लिए एक तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ऐसे में आश्रम फ्लाई ओवर डेढ़ महीने तक बंद रहेगा।
ग्रेटर नोएडा: ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक बेहतरीन वाहन देखने को मिल रहे हैं। एडवांस तकनीक और फीचर्स से लैस कुछ कॉन्सेप्ट भी मंच पर उतारे गये हैं। पुणे स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप VAYVE MOBILITY ने इस बार मोटर शो में अपनी नई सोलर पावर इलेक्ट्रिक कार VAYVE EVA के प्रोटो टाइप को पेश किया है। स्टार्ट अप का दावा है कि ये देश की पहली सोलर पॉवर्ड इलेक्ट्रिक कार है। इस कार को शहरी क्षेत्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जो छोटी यात्रा के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकती है।

बेहद ही आकर्षक वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार में दो दरवाजे दिए गये हैं। वहीं ड्राइविंग सीट के बगल में दरवाजे के अंदर एक ट्रे दिया गया है, जिस लैपटॉप जैसा सामान रखा जा सकता है। कार की साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3060mm उंचाई 1590mm और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। अगर ब्रेक की बात करें तो आगे की पहियों में डिस ब्रेक और पिछले के पहियों में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
vayve EVA के स्पेशिफिकेशन
इस इलेक्ट्रिक कार में 14kwh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है जो 12 kwh और 40nm का टार्क जनरेट करता है।
कार पर खर्च
कंपनी का दावा है कि कार सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर तक का रेंज देती है। जबकि जो सोलर पैनल दिया गया है, उसे कार के सनरूफ के जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये कार पूरी तरह से सोलर एनर्जी पर नहीं चलती है बल्कि इसमें दिया गया सोलर पैनल विकल्प के रूप में काम करता है। जो कार को अतरिक्त 10 किलोमीटर का ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इस कार की बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद इसकी रनिंग कास्ट महज 80 पैसे प्रतिकिलोमीटर पड़ती है। इसके अलावा ये कार 5 सेकेंड में 40 किमी. की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
ग्रेटर नोएडाः यूनिवर्सिटी सुसाइड केस में नया खुलासा सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद जांच एक नए एंगल पर पहुंच चुकी है। दरअसल, शिव नादर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को बैचलर ऑफ आट्स के एक छात्र ने अपनी एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसने खुद भी आत्महत्या कर लिया। छात्र ने छात्रा की हत्या के बाद और अपनी सुसाइड से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। जिसमें पुलिस को नए एंगल का पता चला।
वीडियो में धोखे का आरोप
वीडियो सामने आने के बाद प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। वीडियो में छात्र का दावा है कि प्रेम प्रसंग में धोखा देने के चलते छात्रा की हत्या की। वीडियो के माध्यम से ये भी जानकारी सामने आई कि छात्र कैंसर का पेशेंट था। छात्र ने छात्रा पर मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। छात्र ने हत्या के बाद करीब 23 मिनट का वीडियो बनाया और वीडियो रिलीज करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
क्या है पूरा मामला
वीडियो के जरिए ये बात सामने आई कि छात्रा अपने पूर्व प्रेमी के ब्लैकमेल से परेशान थी, इन सबसे बाहर निकलने के लिए उसने छात्र अनुज को प्रपोज किया था। छात्र द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक उसने ना सिर्फ उस लड़की को उसके पूर्व प्रेमी से बचाया, बल्कि दोनों के बीच में घनिष्टता भी हो गई। छात्र ने अपने वीडियो में आरोप लगाया कि उसके रिलेशनशिप के कुछ दिन बाद ही छात्रा किसी दूसरे लड़के के संपर्क में आ गई और उससे छिप छिपकर मिलने लगी। जब ये बाद छात्र को पता चली तो उसने छात्रा को समझाया, लेकिन वो नहीं मानी, बल्कि छात्र को उससे दूरे रहने की नसीहत देने लगी। जिससे परेशान होकर उसने घटना को अंजाम दिया।
ग्रेटर नोएडा: बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। दनकौर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 30 हज़ार की नकदी समेत लाखों का सामान जब्त किया गया है। जिसमें लैपटॉप, मोबाइल और ज़रुरी दस्तावेज बरामद किये गये हैं।
कैसे करते थे धोखाधड़ी ?

पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राहकों को उनकी बंद पॉलिसी को शुरू करने का झासा देते थे। खुद की पहचान छिपाने के लिए ये अपना नाम बदलकर ग्राहकों से मिलते थे। जिसके बाद फर्जी मोहर लगाकर उनको अपने झासे में लेते थे।
GREATER NOIDA: HIV एक लाइलाज बीमारी है, ये हम सबको पता है। ऐसे में जब ये बात किसी को पता चले कि वो इस बीमारी से संक्रमित है, तो सोचो उसके जीवन में क्या गुजरेगा। वो एक दिन नहीं बल्कि रोज तिल तिल मरता है। पीड़ित के साथ पूरा परिवार भी मानसिक प्रताड़ना झेलता है। कुछ इसी तरह एक घटना ग्रेटर नोएडा से भी सामने आई। जहां ये पता चलने पर कि वो HIV संक्रमित है, मानो उसके जीवन में मुसीबत का पहाड़ ही टूट पड़ा हो। इस युवक की रिपोर्ट एक नहीं दो दो बार पॉजिटिव आई। जिसके बाद पूरा परिवार टूट गया। खुद युवक ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त करने की सोच ली।

क्या है पूरा मामला?
27 अप्रैल को शारदा अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को खून देने मुस्तकीन पहुंचा, जहां ब्लड सैंपल देने के बाद उसे पता चला कि उसके ख़ून में कुछ दिक्कत है और उसे अपने ब्लड की जांच करवा लेनी चाहिए। शारदा अस्पताल के डॉक्टर्स के कहने पर मुस्तकीन ने अपने खून की जांच करवाई। जहां उसकी रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई। ये सुनते ही मुस्तकीन के होश फाख़्ते हो गये। उसने ये जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया।

सुसाइड करने का बनाया प्लान
पीड़ित ने बताया कि 4 मई को उसने अस्पताल को सैंपल दिया था और 6 मई को उसे बताया गया कि वो HIV पॉजिटिव है। जिसके बाद परेशान होकर घर पहुंचे मुस्तकीन ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मन बन लिया।
दोबारा जांच में ख़ुलासा
हालांकि इस दौरान मुस्तकीन के रिश्तेदारों ने फिर से HIV जांच करवाने की सलाह दी, अधूरे मन से ही सही 7 मई को मुस्तकीन ने दोबारा जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट उसे 15 मई को मिली। जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि उसकी रिपोर्ट HIV निगेटिव है। अब पीड़ित मुस्तकीन का कहना है कि शारदा अस्पताल की लापरवाही के चलते उसे असहनीय पीड़ा हुई। अब पीड़ित मुस्तकीन शारदा अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम का शुभारम्भ गौतमबुद्ध नगर जिले के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। खेल का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने किया।
शुभारम्भ में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन में ओजस्वी प्रस्तुति दी। देश के विभिन्न हिस्से से पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रभारी मंत्री वृजेश सिंह ने कहा कि खेल में खिलाड़ी का भावना होना चाहिए, खेल में एक ही जीतेगा।

उद्घाटन सत्र में पहला मैच एचपीयू शिमला व एचसीवाई युनिवर्सिटी दुर्ग के बीच खेला गया, जिसमें महिलाओं ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दूसरा मैच एसआरएसयू जिन्द व एसएबीवी युनिवर्सिटी बिलासपुर के बीच खेला गया। कबड्डी प्रतियोगिता में 15 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। 24-25 मई को लीग मैच समाप्त होंगे।
वहीं सेमीफाइनल 26 मई को होगा, जबकि फाइनल का आयोजन 27 मई से होगा। इस दौरान उद्घाटन सत्र में सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नागर, एमलसी श्रीचन्द शर्मा, वरुण सिंह भाटी, अर्जुन अवार्डी, बबिता नागर, जिलाधिकारी मनीश कुमार वर्मा, वंदिता श्रीवास्तव एडीएम, सहित खेल अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन 25 मई को करेंगे, औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को हो गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति ने खिलाड़ियों में उत्साह भर दिया।
ग्रेटर नोएडा: शिव नादर यूनिवर्सिटी गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। आरोप है कि इन आरोपियों ने मृतक छात्र को पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। इसके बदले में आरोपियों ने मृतक छात्र अनुज कुमार को 35 हजार नगद भी दिया था।

क्या है पूरा मामला?
बीते 18 मई को मृतक अनुज ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने खुद भी सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। आरोप है कि मृतक छात्र के दोस्तों ने ही उसे हाथियार खरीदने के लिए पैसे की मदद की थी। जिस रकम से मृतक अनुज ने पिस्तौल की ख़रीद की थी।

ग्रेटर नोएडा: अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरण के ख़िलाफ़ किसानोंं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। ये रैली तय कार्यक्रम के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर और ग्रेटर नोएडा ईस्ट के सिरसा गोल चक्कर से जैतपुर होते हुए प्राधिकरण के सामने आकर ख़त्म किया। इस रैली में सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर हज़ारों किसान पहुंचे।
किन किन मांगों को लेकर प्रदर्शन?

प्राधिकरण के ख़िलाफ अपनी मांगों को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनके समर्थन में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर से पहुंचे। किसानों की मांग है कि उन्हें 10 फीसदी आबादी प्लॉट, आबादियों में लीजबैक, भूमिहीन किसानों को 40 वर्ग मीटर का प्लाट शामिल है।इसके अलावा सर्किल रेट से 4 गुना मुआवजा भी शामिल है।

डेरा डालो, घेरा डालो का भी है प्रोग्राम
इस दौरान किसानों का कहना था कि अगर उनकी मांग जल्द नहीं मानी गई तो 6 जून को डेरा डालो, घेरा डालो का भी प्रोग्राम किया जा रहा है। आपको बता दें किसान पिछले 34 दिन से अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: बिल्डर्स के मनमाने रवैये से परेशान सोसायटी के निवासियों को राहत मिलती दिख रही है। मनमानी करने वाले बिल्डर्स पर प्राधिकरण ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसे लेकर चेतावनी भी बिल्डर्स को दी जा रही है। प्राधिकरण दफ़्तर में बिल्डर्स और बायर्स की बैठक हुई।
'तत्काल समस्याओं का हल करें बिल्डर'
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित व्हाइट ऑर्किड सोसायटी के निवासियों और बिल्डर प्रतिनिधि की बैठक प्राधिकरण के कार्यालय में हुई। इस दौरान प्राधिकरण के ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने बिल्डर प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि निवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए, नहीं तो बिल्डर पर कार्रवाई की जाएगी।

CEO के निर्देश पर बैठक
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर फ्लैट खरीदारों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण नियमित रूप से बिल्डर-बायर्स बैठक करवा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को व्हाइट ऑर्किड सोसायटी के निवासियों की भी बैठक हुई। ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सोसायटी के निवासियों और बिल्डर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में बनी मार्केट में अवैध रूप से क्योस्क चल रहे हैं।
'मेंटिनेंस के नाम पर उगाही'
इस दौरान सोसायटी निवासियों ने बिल्डर पर गंभीर आरोप भी लगाए। लोगों का आरोप है कि बिल्डर निवासियों से जितना मेंटिनेंस के नाम पर चार्ज कर रहा है, उस हिसाब से सोसायटी को मेंनटेन नहीं किया जा रहा है। सोसाइटी के बेसमेंट में लीकेज की समस्या है। बिल्डर ऑडिट रिपोर्ट भी निवासियों से साझा नहीं कर रहा। बैठक में ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने बिल्डर प्रतिनिधियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक टावर से दो निवासी और बिल्डर के दो प्रतिनिधि की संयुक्त कमेटी बनाकर समस्याओं का निदान कराने के भी निर्देश दिये।
यमुना अथॉरिटी: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की साइड के विकास कार्यों जायजा लेने औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह पहुंचे। औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को टर्मिनल बिल्डिंग एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATS) टावर रन-वे के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली।

मुआवजा बांटने के निर्देश
मनोज कुमार सिंह ने SDM जेवर को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे को बल्लभगढ़ से एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए बनाए जा रहे लिंक रोड के बारे में शीघ्र कंपनसेशन बांटने के भी निर्देश दिए। वहीं YEIDA को रेनुअल कंस्ट्रक्शन हेतु जल टेंडर जारी करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025