बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 10 जुलाई को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में बाबा के कथा का आयोजन होना है। इस कथा को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। जिसे देखते हुए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

श्रद्धालुओं के लिए वॉटरप्रूफ पंडाल
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। बारिश के मौसम में लोगों को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है।

साढ़ चार स्क्वायर फीट एरिया में पंडाल
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के आयोजन के लिए साढ़े चार लाख स्क्वायर फीट एरिया में पंडाल बनाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसको बनाने के लिए 300 मजदूर जुटे हुए हैं। इस पंडाल में लाखों लोगों के अलावा दो हजार कैमरा भी लगाया जाएगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी कई इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आयोजकों की ओर से कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश भर से साधु संत भी पहुंचेंगे।
देश भर से 500 संत भी करेंगे शिरकत
आयोजकों का कहना है कि इस कथा में पूरे देश के करीब 500 से अधिक संतों और महामंडलेश्वर के पहुंचने की भी संभावना है। इस कथा में 12 जुलाई को दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। जहां लोग बाबा से अपने बारे में जानने के लिए और अपने कष्टों का निवारण करने के लिए पहुंचेंगे। इस दिन सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है। इस दिन लगभग 5 लाख से ऊपर श्रद्धालु बाबा की कथा सुनने पहुंच सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा: कल यानि 10 जुलाई से बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रीमद भागवत कथा शुरू होने जा रही है। इसके पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने हिस्सा लिया।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई pic.twitter.com/O0QSoeErlm
— Now Noida (@NowNoida) July 9, 2023
सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
कलश यात्रा को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। कलश यात्रा करीब 3 किलोमीटर तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। आपको बता दें पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा 10 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी। कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा के मेट्रो स्टेशन डिपो के पास जैतपुर गांव में होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025