Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में देविका वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया. कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए.
समाज कल्याण अधिकारी ने बच्चों को प्रोत्साहित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बच्चों को देश के प्रति समर्पण निष्ठा और अपनी स्वतंत्रता के साथ साथ दूसरों के स्वतंत्रता का कैसे सम्मान हो, इस पर विचार व्यक्त किया. वहीं, विशिष्ट अतिथि नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने प्रेम भाई चारा और सद्भावना के प्रति जागरूकता की बात कही.
इन्होंने कार्यक्रम में निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देविका वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक दीपक दुबे ने सोसाइटी की ओर से सबका धन्यवाद किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के चंदन तिवारी, कपिल, अभिषेक, एम एस रावत, अरविंद पांडे, आनंद सिंह, मुकुल मिश्रा, अमित सिंह, राजीव, आशीष कुलकर्णी, चंद्रशेखर गुप्ता, ब्रजेश कुमार, बी के उपाध्याय, कमल, थापा, शीबानंद पाढ़ी, श्रीस पांडेय आदि का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का बेहद सफल संचालन वर्षा मिश्रा एवं रिद्धिमा द्विवेदी ने किया.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025