सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण में क्रीमीलेयर से संबंधित हालिया फैसले के खिलाफ बुधवार ( 21 अगस्त) को भारत बंद का आह्वान हुआ था। जिसके चलते देश के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस द्वारा लिए गए जरुरी एक्शन की काफी चर्चा रही थी। इसी बीच उत्तर प्रदेश के देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो उपद्रवियों के पीछे भाग रहे हैं। वायरल वीडियो को जो भी देख रहा है, वो उन्हें 'रियल लाइफ सिंघम' कह रहा है।
देवरिया एसपी संकल्प शर्मा रियल लाइफ सिंघम!
वायरल वीडियो में देवरिया एसपी संकल्प शर्मा सड़क पर डंडा लेकर उपद्रवियों के पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो डिवाइडर से फांदते हुए सड़कों पर अराजकता फैला रही भीड़ पर काबू पाने के लिए उनपर टूट पड़ते हैं। इस एक्शन से उपद्रवियों और अराजक तत्वों के बीच खलबली मचती है और वो मौके से भाग जाते हैं। जिसके देखकर देवरिया एसपी संकल्प शर्मा की हर कोई तारीफ कर रहा है।
बसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ता सड़कों पर करने लगे हंगामा!
दलित संगठनों ने 21 अगस्त को 'भारत बंद' का ऐलान किया है। जिसका कई राजनैतिक पार्टियों ने खुलकर समर्थन किया। जिसको बसपा, सपा और भीम आर्मी का भी समर्थन में था। 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश के देवरिया के सुभाष चौक पर सभी संगठनों को इकट्ठा होकर शांति पूर्ण तरीके से विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपना था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। सुभाष चौक पर चारों तरफ से बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम हो गई। जिसके बाद वो छोटे-छोटे टुकड़ों में जबरन दुकानें बंद कराने लगे। जिसके बाद पुलिस और खुद एसपी संकल्प शर्मा सड़क पर उतरे और उन्होंने मोर्चा संभालकर स्थिती को संभाला।
कौन हैं एसपी संकल्प शर्मा?
वीडियो वायरल होने के बाद सभी एसपी संकल्प शर्मा के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें उनकी गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में की जाती है। संकल्प शर्मा साल 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, वो राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। संकल्प शर्मा का जन्म 1998 में हुआ था। उन्होंने बी.टेक और एम.टेक की पढ़ाई करके आईपीएस बनने की ठानी और अपना सपना पूरा किया। वो नोएडा, बस्ती और आजमगढ़ की भी कमान संभाल चुके हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025